रिटायर्ड बाबू ने पालिका के कई पटलों का लिया ठेका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में व्यवस्था बेलगाम होती नजर आ रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए चेयरपर्सन लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनको अंधेरे में रखकर पालिका के ही कुछ अधिकारी गठजोड़ का खेल खेलते हुए मनमर्जी का आलम बनाये हुए हैं। ओपन जिम में चेयरपर्सन को पूरी तरह से भ्रमित किया गया और उनको अंधेरे में रखकर ठेकेदार फर्म को भुगतान कर दिया, कई प्रकरणों में जांच को लटकाया जा रहा है और अब ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो अंदरूनी स्तर पर खूब चर्चाओं में है। इसमें एक अधिकारी को विश्वास में लेकर पालिका से रिटायर्ड एक बाबू ने फिर से चेयरपर्सन की आंखों में धूल झौंकने की पूरी पिक्चर बना ली है। इसमें पालिका के कई लिपिकों को उनका मनचाहा पटल दिलाने के लिए तबादला सूची तैयार कर ली गई। पैसों की डील भी हो चुकी है और यह पिक्चर अभी सेंसर बोर्ड तक पहुंची है, यहां से मंजूरी मिलने के बाद रिलीज करने का पूरा ठेका हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफ

टाउनहाल से शहरी चौपालों तक हो रही चुगली पर कान लगाये तो चर्चा है कि नगरपालिका परिषद् में इन दिनों एक रिटायर्ड बाबू का अमल दखल पूरी तरह से प्रशासनिक और विभागीय कामकाज को प्रभावित कर रहा है। इस बाबू के प्रभाव से हो रहे कार्यों की भनक चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप तक ना पहुंचे, प्यादों ने इसका भी भरपूर प्रबंध किया हुआ है। अब अपने कुछ खास प्यादों को पालिका की शतरंज की बिसात पर फिट करने के साथ ही लिपिकों को मनचाहा पहल दिलाने के लिए पूरे विश्वास और उत्साह के साथ यह रिटायर्ड बाबू अपनी तैयारी कर चुका है। चौपालों पर हो रही चुगली पर विश्वास करें तो पालिका के मलाईदार समझे जाने वाले कुछ पटलों पर लिपिकों का तबादला कराने के लिए रिटायर्ड लिपिक ने पूरी डील भी कर ली है। इतना ही नहीं वर्क ऑर्डर, फर्जी साइन और अन्य कुछ प्रकरणों की जांच में फंसे बताये जा रहे कुछ लिपिकों की जान बचाने की डील भी यह रिटायर्ड बाबू कर चुका है।

इसे भी पढ़ें:  डा. अम्बेडकर प्रबुद्ध समाज ने किया मंत्री अनिल कुमार का अभिनंदन

यही कारण है कि एक छोटे अधिकारी के फर्जी साइन से लेकर बड़े अधिकारी के फर्जी साइन तक के मामले में अभी कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हुई, बस केवल जांच के नाम पर ही इन इनको लटकाया जा रहा है, क्योंकि रिटायर्ड बाबू नहीं चाहता कि कार्यवाही हो पाये। अपने फर्जी साइन पर खुद एक अधिकारी भी खामोश है, चिट्ठी-पतरी में मामला एफआईआर की बात तक तो पहुंचा, लेकिन नतीजा शून्य है। चर्चा तो यहां तक है कि बड़े अधिकारी के फर्जी साइन के प्रकरण में एक अनुचर और एक लिपिक की पुख्ता गवाही कराने में भी इस रिटायर्ड लिपिक का ही पूरा दिमाग चला है। चौपाल पर लोगों के बीच चल रही तीव्र चुगली में बताया गया है कि यह रिटायर्ड लिपिक लिपिकों के साथ ही पालिका के हर कर्मचारी के सम्पर्क में है। लिपिक अब मनचाहा पटल पाने के लिए इस रिटायर्ड बाबू के प्रभाव को नमन कर परिक्रमा करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ लिपिकों की डील तो पक्की होने का दावा भी इन चुगलियों में हो रहा है। इसी को लेकर वो संतुष्ट होकर केवल आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया कि एक अधिकारी को विश्वास में लेकर रिटायर्ड बाबू ने डील के अनुसार पटल दिलाने और जांच से बचाने के लिए लिपिकों की सूची फील गुड के आधार पर बना ली है। अब यह सूची चेयरपर्सन के दरबार मेें पेश कर चिड़िया बिठाने की भूमिका बनाई जा रही है। इसमें देरी होने पर मनचाही डील करने वाले लिपिक भी परेशान हो रहे हैं। रिटायर्ड बाबू के वो सम्पर्क में तो हैं, लेकिन डील पर गुड फील की खबर सुनने के लिए उनको रिटायर्ड बाबू से मुलाकात के लिए यूपी छोड़ने के लिए ही विवश होना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि पालिका के लिपिकों को मनचाहा पटल देने का ठेका लेने वाले रिटायर्ड बाबू अपने एक अधिकारी के विश्वास के बाण से तबादला आदेश का तीर कब तक छुड़वाने में सफल हो पाते हैं। शहर की चौपालों को भी इस तबादला आदेश का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के अधिकार से गरीब के बच्चे वंचितः जहीर फारूकी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »