महिला सुरक्षा की मांग लेकर धरने पर बैठी क्रांतिकारी शालू सैनी

मुजफ्फरनगर। महिलाओं के हित के लिए देश भर में कार्य कर रहे संगठन साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को बलात्कार जैसी घिनौनी घटना के अपराधी को फांसी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित मांग पत्र लिख कर भेजा।

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया और जोरदार नारेबाजी की सभी कोलकाता के साथ साथ देश के तमाम हिस्से में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर अक्रोशित थे। शालू सैनी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 6 माह की बच्ची से लेकर 60 साल की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज माता पिता अपनी बेटी की रक्षा के लिए रात दिन परेशान हैं और ये बलात्कारी दरिंदे रोज कोई न कोई घटना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज

इसीलिए हम सब आज इन बेटियों की सुरक्षा की आवाज उठाते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेज रहे है कि इस घिनौने अपराध को रोकने के लिए सशक्त कदम उठाया जाए और सख्त कानून बनाया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा एक विशाल देश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें रेप के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर एक लाख से अधिक लोगों का हस्ताक्षर कराके मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा। धरनास्थल पर मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने एक सुर से मांग की कि बलात्कार जैसे घृणित अपराध की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और 6 महीने के अंदर ही अपराधी को सजा दी जाए।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागी

ऐसे अपराधी को फांसी की ही सजा दी जानी चाहिए, उपस्थित सभी लोगो ने संस्था द्वारा चलाए जाने वाले हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का भी का भी संकल्प लिया। शालू सैनी को लावारिसों की वारिस के रूप में भी पहचाना जाता है, उनके द्वारा हजारों लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से राजू सैनी महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट, मंगलेश प्रजापति, प्रवेंदर दहिया, खनक गुप्ता, मुकुल गोयल, पूनम सैनी, पूनम शर्मा, साक्षी सैनी, गीता ठाकुर, रेनू चौधरी, सीमा गोयल, पिंकी चौधरी, अलका चौधरी, गीता गुज्जर, रजनी शर्मा, रविता चौधरी, शालू चौधरी, अंजू सैनी, राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, संयुक्त हिंदू मोर्चे से डा. योगेंद्र शर्मा, बिट्टू सिखेड़ा, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप, डा. आचार्य सत्यपाल, तन्नू सैनी, राजेश सैनी, सुमित और अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्जजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »