रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कद

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के दो विधायकों का यूपी सरकार में कद बढ़ा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सरकार को परामर्श देने वाली 30 समितियों के साथ ही 18 प्रमुख समितियों का गठन कर दिया है। प्रत्येक समिति में 16 सदस्य बनाये गये हैं। इसमें रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और पार्टी के दूसरे विधायक मदन भैया को भी समितियों में सदस्य नामित किया गया है।

प्रदेश में सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा की समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए इन समितियों का गठन किया है। इसमें सरकार को परामर्श देने के लिए 30 समितियों का भी गठन शामिल हैं। रालोद विधान मंडल के नेता बुढ़ाना सीट से विधायक राजपाल बालियान को मंत्री परामर्श समिति और खतौली सीट से रालोद विधायक मदन भैया को आबकारी स्थाई समिति में सदस्य नामित किया गया है। रालोद भाजपा के साथ गठबंधन में है और केन्द्र व यूपी सरकार में रालोद कोेटे से मंत्री भी बनाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

विधायक राजपाल बालियान अपने शुरुआती दिनों में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी सहयोगी और भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता थे। राजपाल बालियान पहली बार 1996 में भारतीय किसान यूनियन के समर्थन से खतौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन मंत्री सुधीर कुमार बालियान को 37,790 मतों से हराया था। वे 2002 के अगले चुनाव में उसी सीट से दोबारा विधायक चुने गए, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमोद त्यागी को 28,171 मतों के अंतर से हराया। 2007 के चुनाव में वे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार योगराज सिंह से 16,021 वोटों से हार गए थे। 5 साल बाद 2012 में वे फिर समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान से 10,000 वोटों से बुढ़ाना सीट पर हुए चुनाव में हार गए। 2017 के चुनाव में पार्टी प्रमुख अजित सिंह ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया, लेकिन 2022 में उन्हें फिर से रालोद मुखिया जयंत चौधरी की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल गया। इस बार उन्होंने भाजपा के तेजतर्रार नेता और सीटिंग विधायक उमेश मलिक को 28,310 वोटों से हराकर भारी अंतर से जीत हासिल की। मदन भैया को जयंत चौधरी ने सपा और रालोद गठबंधन में खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया और उनके द्वारा इस सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को पराजित कर जीत हासिल की। 

इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  सावन के तीसरे सोमवार पर काशी में हंगामा: हर हर महादेव बोलने पर कांवड़िए शुभम यादव की पिटाईबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक चाहते हैं, पालिका में बनें समितियांपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को उज्ज्वल कार्यकाल के

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »