रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। चुनावी रंजिश के चलते बुधवार देर शाम रांगड़ और जोझा बिरादरी के बीच कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव कर दिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत पंचायत चुनाव में उम्मीदवार तय करने को लेकर हुई। पहले तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन माहौल अचानक बिगड़ गया और दोनों ओर से पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। पथराव की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलते ही मीरापुर थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहेः इकरा हसन

गांव में फिलहाल पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा न हो। मीरापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। स्थिति अब नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अफवाह को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे में फंसी मुनकाद की बेटीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सात जुलाई को टोडा बिजलीघर का घेराव करेंगे किसानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »