एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उपजिलाधिकारी खतौली श्रीमती मोनालिसा जौहरी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय के प्रत्येक पहलू का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में तैयार किए जा रहे मिड-डे मील का स्वाद चखा और इसकी गुणवत्ता को उत्कृष्ट पाया। भोजन को पौष्टिक और स्वच्छ पाकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि इस गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखा जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईदी नहीं मिलने पर थाने पहुंची महिला, पति की बढ़ गई मुश्किल....

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं और पढ़ाई से जुड़े अनुभवों को सुना। इस संवाद में उन्होंने छात्राओं को न केवल प्रोत्साहित किया, बल्कि उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारी बहन और बेटियां हैं। आपकी सुरक्षा, सुविधा और शिक्षा का जिम्मा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा का सामना हो तो बेझिझक मुझे सूचना दे।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के चलते दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल, लम्बा जाम

अपने कर्तव्य को निभाने की मिसाल पेश करते हुए एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने छात्राओं से अपनी निकटता का प्रतीक बनते हुए अपना मोबाइल नंबर भी वहां मौजूद बालिकाओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि यह नंबर आप सभी के लिए है। किसी भी समय, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मुझसे सीधे संपर्क करें। आपकी हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की वार्डन और अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यालय के वातावरण को सकारात्मक और प्रेरणादायक बनाया जाए। छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण, बांटे कम्बल

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »