आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

मुजफ्फरनगर। परशुराम शोभायात्रा के आयोजन को लेकर सनातन धर्म सभा भवन में भारी चहल पहल का आलम था। इसी बीच एक युवक द्वारा सनातन धर्म सभा भवन के बराबर वाले रास्ते पर ही स्थित देवताओं के स्थल में घुसकर वहां पर तोड़फोड़ कर दी और देवताओं को भी खंड़ित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर हड़कम्प मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पूरी तरह से नशे की हालत में था।

रविवार की सुबह सनातन धर्म सभा भवन झाँसी की रानी से जाने वाली गली आर्य पुरी में स्थित देवताओं को एक नशेड़ी द्वारा खण्डित कर दिया गया। इससे लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। लोगों ने यहां पर युवक को पकड़ लिया और पुलिस का सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवता स्थल पर पालिका के सफाई कर्मचारी लगातार कूड़ा और गन्दगी डालते हुए आ रहे हैं। लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन से यहां से कूड़ा स्थल हटवाने की मांग की है, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है। उनका कहना है कि इसी गली में आगे कॉलेज होने के कारण बच्चों का और लड़कियों का आवागमन बना रहता है, लेकिन यहां पर नशेड़ी खुलेआम घूमते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

बातया कि जहां पर देवता स्थापित हैं, वहां पर ताला भी लगा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी नशेड़ी युवक ने अंदर घुसकर तोड़फोड़ की और देवताओं को खंड़ित कर दिया। इस युवक ने करीब 15 परिवारों के देवताआंे को खण्डित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाया और हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वो कुछ भी बता नहीं पाया। लोगों ने इस घटना को लेकर रोष प्रकट किया और पालिका प्रशासन से देवताओं के पास से कूड़ा स्थल समाप्त कराने की मांग की है। इस दौरान अतुल कुमार गर्ग, अतुल बंसल, आशु बंसल, अजय कुमार गर्ग, अनिल बत्रा, उदित बत्रा, महेंद्र गोयल, संजीव गोयल, प्रशांत बंसल, राहुल कश्यप, सुनीता देवी, मंगला देवी, शुभम कश्यप, विकास कश्यप, शिवा कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने गली में पुलिस की गश्त को भी बढ़ाये जाने की मांग की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’: लखनऊ में अखिलेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »