बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना उ(व गुट के द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वहां पर हिंदुओं पर अत्याचार और हिंदू संतों की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया गया। शिवसेना की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की जान और माल की सुरक्षा कराये जाने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर 18 बीघा भूमि पर चला एमडीए का बुल्डोजर

शिवसेना उ(व ठाकरे गुट के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होने के आरोप लगाये गये। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि बांग्लादेश में पनपी हिंसा के बाद से ही लगातार वहां हिंदुओं की जान माल और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में वहां पर निर्दोष हिंदुओं की हत्या भी हो रही हैं और हिंदू साधु संतों का भी उत्पीड़न हो रहा है। इस्कॉन मंदिर के पुजारी स्वामी चिन्मय दास प्रभु की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शिवसेना के नेताओं ने कहा कि वहां पर आतंकी सोच के लोग हिंदू समाज के खिलाफ साजिशन हिंसा करा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों की सुरक्षा कराये जाने की मांग की है। इस दौरान बिट्टू सिखेडा, मनोज सैनी, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, अवनीश चौहान, राजेश कश्यप, संजय गोयल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले

Read More »