बेटे को हुआ कैंसर, तो मां ने कर ली खुदकुशी

लखनऊ। इकलौते बेटे को कैंसर होने की बात महिला सहन नहीं कर सकी। इसी गम में आकर उन्होंने घर में खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार रात मोहनलालगंज के टिकरा गांव में हुई। घटना वाले दिन ही जांच रिपोर्ट आई थी। इसमें मृतका के बेटे को मुंह का कैंसर होने की पुष्टि हुई थी।

दिव्यांग किसान अनुभव शुक्ला का इकलौता बेटा शौर्य (17) प्राइवेट स्कूल में इंटर का छात्र है। कुछ दिन पहले उसके मुंह में छाले निकले थे। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दिखाया। शनिवार को जांच रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि शौर्य को मुंह में कैंसर है। डाक्टरों ने अनुभव को इस बारे में बताया। वह शाम को घर पहुंचे और पत्नी शिवकांती (38) को इकलौते बेटे की बीमारी के बारे में बताया। बेटे को कैंसर होने की बात सुनकर शिवकांती को गहरा सदमा लगा। परिवार की आर्थिक स्थिति और बेटे के इलाज में भारी खर्च जैसी बातों उनके दिमाग में चलने लगीं। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। इस बीच किसी समय उन्होंने घर में सीढ़ी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में पति, बेटे के अलावा बड़ी बेटी सौम्या है, जो बीए की छात्रा है। इकलौते बेटे की जांच रिपोर्ट लाने के लिए दिव्यांग किसान अनुभव शनिवार को साइकिल से सिविल अस्पताल आए थे। उन्होंने साइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। जांच रिपोर्ट लेने के बाद जब वह बाहर निकले तो पता चला कि साइकिल चोरी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में छह आईएएस समेत 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बने आंनद कुमार सिंह

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »