सपा नेताओं ने कावड़ियों को पुष्प वर्षा कर कराया जलपान

मुजफ्फरनगर। शिवभक्त कावड़ियों के जिले से भारी संख्या मे आगमन पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह सपा नेता दर्शन सिंह धनगर, पवन पाल द्वारा कच्ची सड़क पर आयोजित शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा व जलपान कार्यक्रम में जिले के सपा नेताओं ने पहुंचकर कावड़ियों की सेवा की। इस आयोजन के साथ सपा ने हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देकर सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार का वादा समाज करेगा एनडीए को वोट, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के खिलाफ हूटिंग

सपा नेता विनय पाल सिंह, दर्शन सिंह धनगर ने कहा कि श्रावण मास में जनपद से गुजरने वाली ऐतिहासिक कावड यात्रा हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है। पूरा जनपद जाति धर्म को भुलाकर एकता के साथ शिव भक्तों की सेवा करके जनपद का नाम ऊंचा करता है। शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट,सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा,प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,पूर्व लोकसभा सपा प्रत्याशी बिजनौर दीपक सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता डॉ. नरेश विश्वकर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन, जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा राहुल वर्मा, पवन पाल, डॉ नरेंद्र सैनी, सुमित पंवार बारी, सपा नेता महेंद्र सिंह सैनी प्रधान, सागर कश्यप सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के तबादले की अफवाह, पालिका में चाय पर चली खूब चर्चा

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »