शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। भटिंडा में 20 अक्तूबर से आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चौम्पियनशिप में मुजफ्फरनगर के सुजडू निवासी हारिश राणा पुत्र शाहबाज ने अपनी निशानेबाजी का जलवा दिखाते हुए जूनियर में ब्राउन मेडल व सीनियर में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

नार्थ ज़ोन की शूटिंग चौम्पियनशिप में 10 राज्यो के अनेक प्रतिभागियों में से मुजफ्फरनगर के हारिश राणा ने सीनियर में सिल्वर व जूनियर में ब्राउन मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा को साबित कर जिले का नाम ऊंचा किया है। इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिजन व हारिश राणा के कोच मौ०असब तथा क्षेत्रवासी बेहद खुशी का इज़हार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट,सपा नेता साजिद हसन,असद पाशा,अब्दुल्ला क़ुरैशी, हारून खान, हुसैन राणा,योगेंद्र बालियान, नदीम मलिक सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा हारिश राणा का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वागत करते हुए इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

इसे भी पढ़ें:  मजलिसपुर तौफीर में मनमर्जी से कार्य करा रहे ग्राम प्रधान

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »