संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे सपा कार्यकर्ताः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता व जिला महासचिव के संचालन तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में वोट बनवाने के अभियान में कार्यकर्ताओं से कमान संभालने का आह्वान किया गया।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर चलते हुए लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने पर तुली हुई है, इसीलिए यूपी उपचुनाव में भारी धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कमजोर नहीं होने देंगे तथा उसकी मजबूती के लिए कार्यकर्ता व्यापक संघर्ष करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने के अभियान को मजबूती से संभालने का आह्वान किया। उन्होंने सपा के पूर्व सांसद व उद्योगपति कादिर राणा के परिवार के विरु( भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से मुकदमे दर्ज करके उत्पीड़न की कार्यवाही करने की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  शाहडब्बर में शादी से लौटते वाल्मीकि युवक की गर्दन रेतकर हत्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से भाजपा सरकार घबराकर विधानसभा उपचुनाव में भारी धांधली करके झूठी जीत से अपनी पीठ थपथपाकर जनता को धोखा नहीं दे सकती उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2027 में सफलता के लिए जुट जाने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लगातार फर्जी मुकदमे व उत्पीड़न करके भाजपा सरकार कानून का मखौल उड़ा रही है। समाजवादी पार्टी इसको सहन नहीं करेगी तथा इसके विरु( व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

मीटिंग को मुख्य रूप से सत्यवीर त्यागी, पंडित सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, अंकित शर्मा, तहसीन मंसूरी, सलीम मलिक, रमेश चंद शर्मा, इकबाल अहमद, पंकज सैनी, चौधरी मेहरबान अली, अनेश कुमार निर्वाल, बालमुकुंद ग्रेड, सचिन पाल, टीटू पाल रमन आदि ने संबोधित किया। मीटिंग में मुख्य रूप से सुधीर शर्मा, डा. इसरार अल्वी, हनीफ इदरीसी, राशिद जैदी, इमलाक प्रधान, श्याम सुंदर, सभासद हसीब राणा, विशाल शर्मा, फिरोज अख्तर, डॉ. अली शेर अंसारी, हुसैन राणा, मीर हसन, राज सिंह, दिलशाद मलिक, गजेंद्र प्रधान, संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शाहडब्बर में शादी से लौटते वाल्मीकि युवक की गर्दन रेतकर हत्याजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »