सुल्तानपुर- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यूपी के सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर डीसीएम शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पूर्वांचल कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सभी मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 129 माइल स्टोन अरवल कीरी करवल के पास हुआ। डीसीएम सवार मछली लेकर लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे।

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ
केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम





