एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल मैदान में भगवा सैलाब के बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की पगड़ी उलछने के बाद बनी गरमाहट को जन आक्रोश और किसान क्रोध के बीच अब थामने में पुलिस प्रशासन ने सफलता हासिल की। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूमिका भी सराहनीय रही है। वो लगातार भाकियू शीर्ष नेतृत्व के साथ ही सपा और रालोद के बड़े नेताओं के सम्पर्क में रहकर मामले को संभालने में जुटे रहे तो वहीं आला अफसरों को भी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अब मामला निपट चुका है, एक दूसरे से लड़ने के बजाये आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के सामूहिक रूप से मुट्ठी बांधकर देश के साथ खड़े हो जायें ताकि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया जाये।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने रविवार सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर टाउनहाल प्रकरण को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि टाउनहाल पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए लोग एकत्र हुए थे, वहां पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे, लोगों में पहलगाम को लेकर आक्रोश बना हुआ था, ऐसे में स्वाभाविक रूप से कुछ लोगों ने राकेश टिकैत को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जो वहां पर नहीं होने चाहिए थी। इसके बाद जिले में एक नाराजगी व्यक्त करने के लिए भाकियू ने भी बड़ा कार्यक्रम जीआईसी मैदान में किया है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल सहरावत पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

कपिल देव ने कहा कि ऐसे में सिर्फ मैं यही कहना चाहता हूं कि ये लड़ाई हमारी आपस की नहीं है और न ही समाज में एक दूसरे के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। जीआईसी मैदान पर सभी लोग आये और अपनी अपनी कही है। अब इस प्रकरण का पटाक्षेप हो चुका है और इसमें न किसी की हार हुई और न ही कोई जीता है। आतंकवाद के खिलाफ सभी एकजुट हैं और पाकिस्तान की निंदा हर कोई व्यक्ति कर रहा है। भाकियू की रैली में भी आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने के संकल्प लिया गया और इसका समापन हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीट

मंत्री कपिल देव ने कहा कि टाउनहाल की घटना होने के बाद से ही वो लगातार मामले को संभालने और माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सम्पर्क में बने हुए थे। उनको निर्देश दिए गये थे कि कानून व्यवस्था को संभाला जाये। मंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्होंने सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, रालोद विधायक राजपाल बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से भी फोन पर बातचीत की, ताकि माहौल में बनी गरमाहट को नियंत्रित करने का प्रयास किया, मेरा प्रयास रहा था कि आपस में एक दूसरे से लड़ने के बजाये हम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ाई में साथ खड़े नजर आये। मेरा प्रयास यही था कि भाकियू की महापंचायत में ऐसी कोई भी बात न हो, जिससे माहौल और खराब होने की संभावना बने, क्योंकि आज सोशल मीडिया का जमाना है और हमारी कोई भी बात, तेजी से गहरा असर करती है।

इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

टिकैत बंधुओं का किया समर्थन, एकजुटता का दिया संदेश

मंत्री कपिल देव ने राकेश टिकैत और नरेश टिकैत का समर्थन करते हुए कहा कि वे वरिष्ठ किसान नेता हैं। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी बात को लेकर हमारे एक दूसरे से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें मर्यादित तरीके से व्यक्त करना चाहिए। समाज की एकता और अखंडता के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। देश पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में एकजुटता जरूरी है। मंत्री ने सभी पक्षों से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  डा. अम्बेडकर प्रबुद्ध समाज ने किया

Read More »