शुकतीर्थ पहुंचे एसएसपी को स्वामी ओमानंद ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। 11 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुकतीर्थ क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अपने बंदोबस्तों को परखना शुरू कर दिया है। इस दौरान शुकदेव आश्रम पहुंचने पर स्वामी ओमानंद ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा का स्वागत और सत्कार करते हुए उनको सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  IMA CME--शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

शुकतीर्थ में 11 जून को समनदास महाराज के सत्संग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस प्रशासनिक अफसर काफिले के साथ शुकतीर्थ पहुंचे और हेलीपैड, जनसभा स्थल, पार्किंग आदि स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने समनदास आश्रम में सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भूमि पूजन में केवल मंत्री को बुलाने पर नाराज हुए मदन भैया

वो शुकतीर्थ सिथत भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में पहुंचे और तीर्थ जीर्णाे(ारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्र(ाजंलि.अर्पित करते हुए सि( अक्षय वट की परिक्रमा की। उन्होंने श्री शुकदेव मंदिर में पूजन के बाद पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी ओमानन्द महाराज से भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही एसएसपी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के 11 जून के संभावित कार्यक्रम को लेकर एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ डॉ. रवि शंकर मिश्रा के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की। यहां कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, ट्रस्टी ओमदत्त देव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कपड़े के गोदाम में भीषण अग्निकांड, एक करोड़ का माल हुआ राख

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »