यौमे आशुरा पर निकले ताजिये-हुसैन तेरी शहादत पर आसमां भी रोया

मुजफ्फरनगर। यौमे आशूरा के मौके पर रविवार को शहर और जिले भर में मोहर्रम का पर्व गमगीन माहौल में मनाया गया। शिया समुदाय के सोगवारों ने या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ मातमी जुलूस निकाले और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। बारिश के बीच ही शिया सोगवामर ने मातमपुर्सी की और हजरत इमाम हुसैन व उनकी जांनिसारों की शहादत पर आसमां भी रोता नजर आया।

सुबह से ही इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया था। नदी स्थित कर्बला में मौलाना फसीह हैदर जैदी ने रोजा-ए-आशूरा के आमाल अंजाम दिए। मोती महल इमामबाड़े में हुई बड़ी मजलिस में मौलाना ने तकरीर करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलै. ने अपने 72 जांनिसारों के साथ मिलकर इंसानियत और दीन की हिफाजत के लिए कर्बला के मैदान में शहादत दी। उन्होंने कहा कि यजीद आज इतिहास में गुमनाम है, लेकिन इमाम हुसैन का परचम कयामत तक बुलंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  नाइट स्वीपिंग के विरोध में वाल्मीकि नेताओं ने दिया धरना

जगह-जगह जंजीरों और छुरियों का मातम कर सोगवारों ने अपने आप को लहूलुहान किया। फाके और नोहाख्वानी के साथ अजादारों ने शहीद-ए-कर्बला को याद किया। गली-कूचों में सबीलें लगाई गईं और घरों में न्याज़ व फातिहा का आयोजन किया गया। मोहर्रम का मुख्य जुलूस मोती महल से निकला, जो कदीमी रास्तों से होते हुए सर्राफा बाजार चौक पहुंचा। यहां विभिन्न इमामबाड़ों से आए ताजिये, अलम और जुलजुना एकजुट हुए। हजारों की तादाद में शिया सोगवार जुलूस में शामिल रहे। हनुमान चौक पर मातमी अजादारों ने नोहाख्वानी और कमा का मातम किया। इसके बाद जुलूस काली नदी स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को दफन कर फाका शिकनी की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया रेलवे स्टेशन

शाम को इमामबाड़ा यादगारे हुसैनी में ‘शाम-ए-गरीबा’ की मजलिस बरपा हुई। वहीं मोती महल से निकले मशाल जुलूस ने हाय सकीना, हाय प्यास की गूंज के साथ गढ़ी गोरवान तक का सफर तय किया। जुलूस में मंजर अब्बास जैदी उर्फ जुबी, कैसर हुसैन, नुसरत हुसैन, हसन नवाज, हसन जैदी, रौनक जैदी उर्फ राजू भाई, लारेब जैदी, मोहम्मद अली, शादाब जैदी सहित सैकड़ों अजादार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नाइट स्वीपिंग के विरोध में वाल्मीकि नेताओं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन मीनाक्षीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गयाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »