कम्पनी गार्डन से टाउनहाल तक टैण्डर, टैण्डर का मचता रहा शोर

मुजफ्फरनगर। अपनी बच्ची की अचानक बिगड़ी तबियत के कारण अवकाश को बढ़वाने के कारण ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को निशाने पर रखा जा रहा है। अवकाश से रविवार को वो देर रात मुख्यालय लौटी और सवेरे ही कम्पनी बाक का निरीक्षण हो जाने के दौरान सभासदों ने चेयरपर्सन से विकास कार्यों के लम्बित रहने और टैण्डर नहीं खुलने की शिकायत की। जलकल, स्वास्थ्य, पथ प्रकाश और निर्माण विभाग के कार्यों के टैण्डर होने को लेकर जब कम्पनी बाग से ही कुछ सभासदों ने अधिकारियों को फोन कर टैण्डर नहीं खुलने की शिकायत चेयरपर्सन के समक्ष की तो अधिकारियों ने भी सारा ठींकरा ईओ के अवकाश पर रहने की शिकायत करते हुए फोड़ा।

इसे भी पढ़ें:  जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

चेयरपर्सन ने ईओ को मौके पर निर्देश दिये कि वो तत्काल ही पालिका पहुंचकर टैण्डर खुलवाये। ऐसे में चेयरपर्सन का आदेश पाकर ईओ अपने डीएस की पेन ड्राइव लेकर पालिका कार्यालय पहुंची और टैण्डर खुलवाने के लिए सभी विभागों के अध्यक्षों को पत्रावली के साथ उपस्थित होने के लिए कहा, लेकिन उस समय वो अचम्भित हो गई, जबकि पता चला कि एई निर्माण अखंड प्रताप तो अवकाश पर हैं और जलकल के एई व जेई भी कार्यालय से नदारद हैं। साथ ही जिन कार्यों के टैण्डर खुलने हैं, उनकी पत्रावली भी तैयार नहीं है। इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सारे मामले की जानकारी चेयरपर्सन को भी दी। इसके साथ ही सभी टैण्डर पत्रावलियों का अवलोकन करने के उपरांत ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उनको ओपन करने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। वहीं उनके द्वारा पूरे दिन कार्यालय में उपस्थित रहते हुए समस्त विभागों की पत्रावलियों का निस्तारण कराया जाता रहा। 

इसे भी पढ़ें:  कोल्ड-डे पर ठिठुराया मुजफ्फरनगर, ठंड से कांपे हाड़

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER–शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »