कम्हेड़ा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 ट्यूबवेलों से सामान चोरी

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र इन दिनों चोरी की वारदातों से बुरी तरह जूझ रहा है। बीती रात कम्हेड़ा गांव में चोरों ने एक साथ छह ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर वहां से कीमती उपकरण और सामान चुरा लिए। ग्रामीणों ने घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गहरा रोष जताया है और थाना प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम समर्पित करेंः मीनाक्षी स्वरूप

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वे रातों-रात खेतों में जाकर बिना किसी डर के चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कम्हेड़ा निवासी किसान देवपाल ने बताया कि अब रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है, लेकिन पुलिस गश्त न के बराबर है। पिछले महीने भी इसी क्षेत्र में भाजपा नेता सहित कई किसानों की ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाएं हुई थीं। ग्रामीणों के अनुसार उस समय भी पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता ने आधी रात तुड़वा दी पड़ौसी दुकानदार की दीवार

परेशान ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं कि जब योगी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दावे कर रही है, तब ककरौली थाना क्षेत्र में चोर इतनी आज़ादी से कैसे घूम रहे हैं? कई ग्रामीणों ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में चोर बेखौफ कैसे? घटनाओं की बढ़ती संख्या के बावजूद ककरौली पुलिस की चुप्पी और निष्क्रियता ने ग्रामीणों में गुस्सा भर दिया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि थाने में शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि आने वाले दिनों में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे सामूहिक रूप से थाना ककरौली के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मी को नायक बनाने के लिए पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »