खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

मुजफ्फरनगर। खतौली में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रंघ्देंजी ओवर ब्रिज के पास दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस व स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहत

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज, मोबाइल फोन या पहचान योग्य सामान बरामद नहीं हुआ। युवक की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही आसपास के थानों व गुमशुदगी रजिस्टर की जानकारी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब लोग मंदिर की ओर आए तो ट्रैक किनारे शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल युवक की मौत हादसा है या किसी अन्य कारण से हुई है, इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जीआईसी मैदान पर आउट सोर्स सफाई कर्मियों की हुई शिनाख्त परेड

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »