पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शव

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की नेता सोहनबीरी के कार चालक का शव बुधवार को सुबह पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि मृतक ने एक दिन पहले ही अपने किसी परिचित को फोन कर हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दूधाहेड़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सोमेन्द्र सैनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कुछ सुराग जुटाने का प्रयास किया हे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागू

बताया गया कि मृतक सोमेन्द्र गांव के प्रधान अशोक कुमार की मां और भारतीय किसान यूनियन की नेता सोहनबीरी की गाड़ी पर ड्राईवर था। इस मामले में सोहनबीरी का कहना है कि सोमेेन्द्र उनकी कार चलाने के लिए आवश्यकता के अनुसार ही आता था। वह उनका स्थाई रूप से ड्राइवर नहीं था। बताया कि वह दो दिन पहले ही गांव में आया था, उसने उसी दिन रात्रि 9.00 बजे गांव के ही सुभाष नामक व्यक्ति को फोन कर कहा था कि कुछ लोग मेरे पीछे लगे हुए हैं, वह मेरी हत्या करना चाहते हैं। सोमेन्द्र ने सुभाष को उनके नाम तो बताये नहीं थे, लेकिन यह अवश्य कहा था कि वो लोग भी उसके ही गांव के निवासी हैं। उसके बाद पुलिस को भी इस सम्बंध में फोन कर सूचना दी गई थी और बुधवार को सुबह नोना रोड पर उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। बताया गया कि मृतक सोमेन्द्र के गले में फंदा पड़ा हुआ था, जिसके सहारे उसका शव पेड़ से लटका था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। 

इसे भी पढ़ें:  बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबे

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA—22 को जिले में

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »