बजट अच्छा, पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन लाभ भी दे सरकारः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को संसद में पेश किये गये आम बजट को लेकर व्यापारियों में भी खुशी नजर आई। वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट देश के आम मध्यम वर्गीय लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में तोहफा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कल्याण का समावेश कर सबका साथ सबका विकास की नीति को चरितार्थ करने का काम किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि पंजीकृत व्यापारियों में 60 साल की आयु वाले व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार पंेशन लाभ प्रदान करने की व्यवस्था का ऐलान भी करे, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी ही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खाद्यान्न की जगह ईंट-मिट्टी तौल रहा राशन डीलर, देखें वीडियो.......

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को संसद में बजट पेश किया गया। इस दौरान देश के सभी लोगों की निगाह बजट में मिलने वाली राहत को लेकर लगी रही। शहर के नवीन मंडी स्थल पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के द्वारा भी बजट पर पूरी निगाह रखी गई और समिति में शामिल व्यापारी नेताओं ने पूरा बजट देखा। इस दौरान समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस आम बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट केंद्र सरकार की ओर से मध्यम वर्गीय वेतनभोगी वर्ग के लोगों के एक बड़ा तोहफा है। 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स के दायरे से बाहर करने के निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छोटे मोटे व्यापारी भी लाभान्वित होंगे और वेतनभोगी वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चलाते समय रील बना रहे युवक महिला से भिड़े..... फिर ट्रक से टकराए, तीन की मौत, एक घायल

उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग के साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और गरीब वर्ग के लोगों के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करने वाला साबित होगा। इसमें सभी वर्गों को हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजना बनाई गई और व्यापार को सरल करने के लिए भी अनेक प्रस्ताव किये गये हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की एक मांग लम्बे समय से उठ रही है, इसमें पंजीकृत व्यापारियों में से 60 साल की आयु वाले व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में पंेशन योजना लागू करने का काम भी करे, ताकि व्यापारियों का भविष्य भी सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नया टैक्स स्लैब लागू करते हुए 12 लाख रुपये तक की आमदनी को कर मुक्त करते हुए देश के आम आदमी को बड़ी राहत प्रदान की है। इससे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने भी व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को लेकर कंेद्र सरकार से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। यहां पर मुख्य रूप से संयोजक राकेश त्यागी, अरुण प्रताप, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, रवि शर्मा, शलभ गुप्ता, तरुण मित्तल ने भी वित्त मंत्री द्वारा आज पेश हुए बजट पर चर्चा करते हुए बजट को देश के सभी वर्गो के लिए लाभकारी बताया और बजट की सराहना की करते हुए व्यापारियों के हितों में पेंशन स्कीम लागू करने की पुरजोर मांग भी की। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मंदिर गए भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »