MUZAFFARNAGAR-खाद्यान्न की जगह ईंट-मिट्टी तौल रहा राशन डीलर, देखें वीडियो…….

मुजफ्फरनगर। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम दधेडु खुर्द में संचालित सरकारी राशन की दुकान पर छोटी अवैध पर्ची के सहारे बड़ा घोटाला सामने आया है। शिकायत मिली तो ग्राम प्रधान हुसैन अहमद ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में राशन डीलर की पोल खोल दी। राशन वितरण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने लाइव वीडियो वायरल की और डीलर की करतूत का पर्दाफाश किया। इस वीडियो में राशन डीलर कांटा मशीन पर ईंट, मिट्टी और मलबा कट्टों में भरकर खाद्यान्न का गबन करते हुए पकड़ा गया है। लोगों के हाथों में अवैध फर्जी छोटी पर्ची भी साफ नजर आ रही है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी है।

गांव दधेडू खुर्द में ममता पत्नी जगपाल के नाम उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए लाइसेंस पूर्ति विभाग द्वारा जारी किया गया है। आरोप है कि राशन डीलर ममता के स्थान पर उसका पति जगपाल ही अपनी मनमर्जी व्यवस्था के अनुसार खाद्यान्न वितरण करता है। इसके लिए कई बार हंगामा भी हुआ। रविवार को भी जगपाल खाद्यान्न वितरण कर रहा था। ग्रामवासियों की शिकायत पर जब ग्राम प्रधान हुसैन अहमद पुत्र यासीन भी राशन की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीओएस मशीन से कार्ड धारक के फिंगर प्रिंट लेने के बाद पर्ची निकालते समय राशन की जगह ईंट व रोड़े कांटे पर रखे गए थे, जिससे यह दिखाया जा रहा था कि राशन निर्धारित मात्रा में ही वजन कराकर कार्ड धारक परिवार को जारी किया गया है, लेकिन वास्तव में लाभार्थियों को राशन या तो मिल ही नहीं रहा था, या कम तौल के साथ दिया जा रहा था। इसमें ग्राम प्रधान ने अपने मोबाइल फोन से लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

इसमें ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि राशन की दुकान से दूर किसी अन्य स्थान पर पर्चियां निकाली जा रही थीं और लाभार्थियों को अवैध पर्चियां देकर टरकाया जा रहा था कि खाद्यान्न कल दुकान से मिलेगा। इससे सैकड़ों गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा था और उनको घंटों लाइन में लगने के बाद परेशान किया जा रहा था। प्रधान का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब राशन डीलर ममता जगपाल ने यह गड़बड़ी की हो, कुछ दिन पूर्व भी शिकायत मिलने पर प्रधान ने राशन वितरण में धांधली का मुद्दा उठाया था, लेकिन उस समय अधिकारियों की कथित सांठगांठ के चलते मामला दबा दिया गया था। अब इस बार ग्राम प्रधान द्वारा मौके पर बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  माफिया सुशील मूंछ पर शिकंजा: दोनों बेटों समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक को सौंपी जांच, मांगी तत्काल रिपोर्ट

इस प्रकरण में जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनको भी राशन डीलर की वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और ग्राम प्रधान हुसैन अहमद से भी फोन पर शिकायत प्राप्त हुई है। डीएसओ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि ये सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इससे प्रथम दृष्टया खाद्यान्न गबन का मामला सामने आता है। डीएसओ ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को प्रकरण की गंभीरता के साथ जांच करने के निर्देश दिये हैं। रिपोर्ट आने पर यदि दोष साबित होता है तो कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने रेल यात्रा से दिया ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्रहित का संदेश

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी यूनिवर्सिटी 6 आंगनबाड़ी गोद लेंगी, छात्रों को इंटर्नशिप मिलेगीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय

Read More »