चाट बाजार बंदी से बिगड़ा सौ परिवारों की रोजी का जायका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के एक फैसले से करीब सौ परिवारों की दिन-रात की नींद उड़ी हुई है। शहरी सौन्दर्यकरण के नाम पर पालिका प्रशासन ने शहर के टाउनहाल पर चटोरों के आकर्षण का केन्द्र बने रहने वाले चाट बाजार को बंद कराने का निर्णय लिया है। इससे यहां से रोजगार पाने वाले करीब सौ परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। ये लोग लगातार इस फैसले का विरोध करते हुए अपनी रोटी का सहारा बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन ने चाट बाजार बंदी का नोटिस चस्पा करने के साथ ही शनिवार को बालाजी जयंती के अवसर पर मुनादी कराकर चेतावनी जारी कर दी है।

शहर के टाउनहाल के बाहर लगने वाला चाट बाजार नगरपालिका परिषद् के ठेकों में सबसे बड़ा ठेका है। पालिका के कर विभाग में टाउनहाल पार्किंग और टाउनहाल चाट बाजार के ठेकों से ही प्रतिवर्ष पालिका को सर्वाधिक आय होती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चाट बाजार का ठेका पालिका के कर विभाग द्वारा 27.55 लाख रुपये में छोड़ा गया था। टाउनहाल मैदान पार्किंग से 24 लाख रुपये की सालाना आय होती है। पालिका प्रशासन ने शहरी सौन्दर्यकरण की नीति के तहत टाउनहाल के बाहर चाट बाजार को बंद करते हुए यहां से ठेले और ठिये हटवाने का निर्णय लिया है। यहां पर करीब 50 से ज्यादा लोग ठिये लगाते हैं। इनमें फल, फास्ट फूड, आइस्क्रीम, कपड़े, बर्तन आदि के ठिये शामिल हैं। यह चाट बाजार मुजफ्फरनगर के खान-पान के शौकीनों के लिए एक बड़े आकर्षण का केन्द्र भी बना रहता है, यहां पर लोग रात्रि में घूमने आते हैं और परिवार सहित यहां की चाट और फास्ट फूड के जायकों का आनंद उठाते हैं। इस कारण यहां पर रात्रि में यातायात की स्थिति भी दयनीय रहती है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

पिछले दिनों पालिका प्रशासन के द्वारा यह चाट बाजार वित्तीय वर्ष 2025-26 से बंद करने का निर्णय लिया था, इसी नीति के तहत कर विभाग के द्वारा इस साल चाट बाजार के लिए नया ठेका नहीं छोड़ा है। 31 मार्च को ठेका समाप्त होने के साथ ही कर विभाग के द्वारा यहां पर ठेले-ठिये लगाने वाले लोगों को सूचना दे दी थी कि यह चाट बाजार अब पालिका बंद कर रही है, इसलिए वो अपने ठिये हटा लें। इससे इस चाट बाजार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजी रोटी कमाने वाले करीब सौ परिवारों में नींद उड़ी हुई है। इन लोगों ने पिछले दिनों डीएम से मिलकर अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए चाट बाजार बंदी का फैसला वापस कराने की मांग की थी, लेकिन पालिका अपने निर्णय पर कायम है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कल्लू भाई की दुकान पर जीएसटी का छापा

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि पूर्व में ही चाट बाजार वालों को सूचना दे दी गई थी कि पालिका अध्यक्ष के आदेश पर इसको बंद किया जा रहा है, ऐसे में उनको यहां से ठिये हटाने पड़ेंगे। इसके बाद शनिवार को चाट बाजार बंदी के नोटिस विभागीय स्तर पर चस्पा करा दिये गये हैं। साथ ही ई रिक्शा के माध्यम से शहर में मुनादी भी कराई जा रही है कि यह चाट बाजार अब बंद करा दिया गया है, इसके चलते यहां पर कोई भी ठिया या ठेला आदि नहीं लगाने दिया जायेगा। ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर को टाउनहाल क्षेत्र नॉन वेंडिंग जोन में आता है, ऐसे में यहां पर किसी भी प्रकार से ठिया या ठेला नहीं लगने दिया जा सकता है। इन स्ट्रीट फूड वेंडरों को कम्पनी बाग के पास बनाये जा रहे वेंडिंग जोन में ठिये देने का अवसर दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के लिए चाट बाजार का ठेका पालिका ने नहीं छोड़ा है। यह बाजार समाप्त करते हुए यहां पर सौन्दर्यकरण कार्य कराये जाने का विचार किया जा रहा है। सबसे पहले ठिये हटवाये जायेंगे, लोग नहीं माने तो फोर्स के साथ इनको हटवाने का काम किया जायेगा। इसके पश्चात यहां पर एक कार्ययोजना बनाकर विकास कार्य कराये जायेंगे, ताकि टाउनहाल को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने घेरी पुलिस चौकी,

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »