कंपनी ने वाहनों की चाबी छीनी, बेरोजगार हो गये कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ काम करने वाली एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. कंपनी ने पालिका में नई कंपनी के साथ अनुबंध हो जाने के बाद अब काम पूरी तरह से बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने वाहन चालकों से वाहनों की चाबी भी छीन ली है, जिससे वो बेरोजगार हो गये हैं। ऐसे में कंपनी ने इन कर्मचारियों को वेतन और अन्य देयकों का भुगतान भी नहीं किया है। परेशान कर्मचारियों ने शुक्रवार को पालिका पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। उन्होंने ईओ से भी शिकायत कर वाहनों की चाबी छीन लेने और वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। इसके बाद इन वाहन चालकों ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहंुचकर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बता दें कि शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगरपालिका परिषद् द्वारा एमआईटूसी कंपनी के साथ एक साल का अनुबंध किया गया था। कंपनी के साथ काम को पालिका ने आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन दो माह का विस्तार दिया गया। नई कंपनी के साथ पालिका तीन साल का टैण्डर कर चुकी है। कंपनी काम करने की तैयारी में है, ऐसे में पुरानी कंपनी एमआईटूसी ने कर्मचारियों से जुड़े मामलों में लापरवाही दिखाई है। कंपनी के साथ बड़े वाहनों जेसीबी, डम्पर आदि पर कार्य करने वाले चालकों से वाहनों की चाबी छीन ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में सुल्तानपुर जैसी लूट: डिलीवरी बॉय की ड्रेस में पहुंचे बदमाश, ज्वेलरी शॉप से 35 लाख का माल ले उड़े

शुक्रवार को दर्जनों वाहन चालक अपनी परेशानी को लेकर टाउनहाल स्थित पालिका मुख्यालय पहंुचे। यहां उन्होंने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान इन चालकों ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिलकर अपनी समस्या बताई। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को समाधान के लिए कहा, बाद में सभी कर्मचारी पालिका के स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे, यहां उनको एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल मिलीं, उनके सम्मुख कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा रखी। वाहन चालक अजय कुमार ललित और कुलदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व एमआईटूसी कंपनी के सुपरवाइजर सुरजीत सिंह ने उनके सभी बड़े वाहनों जेसीबी, डम्पर आदि की चाबियां उनसे छीन ली थी और वापस नहीं की जा रही हैं। न तो उनको काम करने दिया जा रहा है और न ही उनका वेतन ही कंपनी दे रही है। पूरी तरह से काम बंद हो गया है। वो लोग डलावघरों से कूड़ा उठवाने का काम करते रहे हैं। उनका करीब डेढ माह का वेतन और अन्य भुगतान कंपनी पर बकाया हैं। प्रदर्शन में अजय, ललित, कुलदीप के अलावा कपिल कुमार, रजत, लोकिन्द्र, जोनी, सुहैल, रवि कुमार, सन्नी, अतुल, संदीप कुमार आदि वाहन चालक शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डकैती की योजना बना रहे बदमाशों से मुठभेड़जनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »