किंग्स विला में हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित किंग्स विला बैंकट हाॅल में गत बुधवार को गाजियाबाद के वसुंधरा कालोनी से आई बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बदमाश मौके से फरार हो गया था। जनपद पुलिस उसको लगातार तलाश कर रही थी। वांछित बदमाश को पडौसी जनपद सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। ये हत्यारोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश की गिरफ्तारी होने के बाद मुजफ्फरनगर से भी पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उससे पूछताछ की है। बदमाश को उपचार के बाद मुजफ्फरनगर लाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  12 चौकी प्रभारियों सहित 30 दरोगों का तबादला, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

बता दें कि गाजियाबाद निवासी लोकेश कुमार के पुत्र अनुभव कुमार की बारात गत बुधवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के किंग्स विला बैंकट हाॅल में आई थी। इसी बीच रात करीब एक बजे डीजे पर डांस को लेकर दूल्हे के दोस्त जाट कालोनी निवासी निखिल तिवारी पुत्र अनिल तिवारी 25 वर्ष का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी बीच एक युवक ने निखिल को सीने से सटाकर गोली मार दी थी, मेरठ में उपचार के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया था। इस प्रकरण में मृतक के पिता अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया था। मंसूरपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि सहारनपुर में यह हत्यारोपी पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार बड़गांव थानाक्षेत्र में बीती रात बेलड़ा पुलिया के समीप पुलिस बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें:  दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

पकड़ा गया बदमाश मंसूरपुर थाने में हत्या के मामले में वांछित बताया गया है। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने बताया कि बड़गांव – देवबंद मार्ग के बेलड़ा पुलिया पर पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। देवबंद की ओर से आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। पुलिस ने गन्ने के खेत का घेराव करते हुए बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को बाईं टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान गौतम राठी उर्फ आजाद पुत्र अजन वीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश पर थाना मंसूरपुर में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखा, एक जिन्दा कारतूस व बिना नंबर प्लेट की मोटर साईकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें:  बिना भेदभाव हो रहा शहर का चहुंमुखी विकासः विकल्प जैन

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »