303 दुकानों की ई लॉटरी से आबकारी विभाग में हुई जमकर धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में देशी-विदेशी मदिरा के साथ ही भांग और कम्पोजिट दुकानों को आवंटित कराने में सफलता अर्जित करते हुए मात्र आवेदन पत्रों की बिक्री से ही करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही पहली बार जनपद में कम्पोजिट दुकानों को भी आवंटित किया गया है। ई लॉटरी के माध्यम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दुकानों का आवंटन किया गया। इसके लिए कमिश्नर सहारनपुर नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे और पूरी निगरानी में ई लॉटरी की प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया। वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ से पूर्व ही इन दुकानों के ठेकेदारों को आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश भी आबकारी विभाग को दिये गये हैं। जनपद में स्थित सभी 303 दुकानों का आवंटन करने में विभाग सफल रहा है और इनके लिए ई लॉटरी के लिए पोर्टल पर विभाग को 3799 लोगों ने अपना आवेदन कर दावेदारी जताई थी।

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण पर, एक राज्य और दो विधान मंजूर नहीं: प्रमोद बालियान

उत्तर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत गुरूवार को पुलिस लाइन परिसर में जनपद में संचालित 303 दुकानों का व्यवस्थापन करने के उद्देश्य से ई लॉटरी का आयोजन किया गया। इसके लिए विभाग ने पूर्व में आवेदन मांगे थे। सवेरे से ही पुलिस लाइन परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यहां पर गेट पर ही चैकिंग के बाद आवेदनकर्ताओं को ई लॉटरी स्थल पर प्रवेश दिया गया। विभाग के द्वारा आवेदकों की हाजिरी भी ली गई। इसके बाद श्रेणीवार दुकानों के लिए ई लॉटरी निकालने की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। ई लॉटरी के दौरान पूरी पारदर्शी व्यवस्था बरती गई। इसके सम्पन्न होने पर मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए सहारनपुर मण्डल के कमिश्नर अटल कुमार राय ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में शासन की व्यवस्था और मंशा के अनुसार ही पारदर्शी स्तर पर 303 दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई लॉटरी सम्पन्न कराई गई। इसमें करीब 90 प्रतिशत आवेदक स्वयं उपस्थित रहे। 3799 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। ठेकेदारों को दुकानों का आवंटन जल्द से जल्द कराते हुए पोर्टल पर भी आंकड़ा अपडेट कर दिया जायेगा।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में 303 दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई लॉटरी सम्पन्न कराई गई है। इसमें जनपद की देशी शराब की 171, कम्पोजिट शॉप की 120, माडल शॉप्स की 10 एवं भांग की 02 दुकानों की ई-लाटरी की प्रकिया रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउददेशीय हॉल में नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार, जिला स्तरीय समिति के सदस्य जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसपी अभिषेक सिंह आदि की मौजूदगी में पूर्ण की गई है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ सम्पन्न करायी गयी। सर्वप्रथम जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा ई-लाटरी स्थल पर उपस्थित समस्त आवेदकों को ई-लाटरी प्रकिया के बारे में विस्तार से बताया गया। ई-लाटरी स्थल पर बडी स्कीनों के माध्यम से आवेदकों को ई-लाटरी की पूर्ण प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से दिखाया गया। ई-लाटरी हॉल में लगभग 1000 आवेदक एवं प्रतिनिधियांे द्वारा प्रतिभाग किया गया। देशी शराब की 171 दुकानों पर 2292, कम्पोजिट शॉप की 120 दुकानों पर 1408, मॉडलशाप की 10 दुकानों पर 94 एवं भांग की 02 दुकानों पर 05 ऑनलाईन कुल 3799 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमे कुल 1876 आवेदक है। कुल ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों से उत्तर प्रदेश सरकार को 19 करोड़ 83 लाख 81 हजार रूपये का सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जनपद में बुढ़ाना और शाहपुर में दो भांग की दुकानों की भी ई लॉटरी कराई गई है। इन दो दुकानों से आबकारी विभाग को 19 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस दौरान मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वकास कश्यप सहित पुलिस, प्रशासन, आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सुमति नाथ जी का महान जीवन सर्वसमाज के लिए प्रेरणादायकः कपिल देव

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण पर, एक राज्य और दो विधान मंजूर नहीं: प्रमोद बालियानजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »