31 लाख की लागत से हुआ प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प

मुजफ्फरनगर। शहर के चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एक और उल्लेखनीय पहल करते हुए शनिवार को कुल 86 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए करीब 86 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त आयोग और ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद् द्वारा पूर्ण कराये गये इन कार्यों को जनता को समर्पित किया।

वार्ड संख्या 27 के अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय खालापार नम्बर एक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत ऑपरेशन कायाकल्प में प्राप्त ग्रांट से रसोईघर, मजबूत और ऊंची बाउंड्री वॉल, परिसर में टाइल्स फर्श, शौचालय, चार कक्षों का नवीनीकरण और क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के यहां पहुंचने पर वार्ड सभासद नौशान पहलवान ने ढोल के साथ स्वागत किया। विद्यालय में फीता काटकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण किया और उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बच्चों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ ने नगर पालिका की इस पहल को सराहा और कहा कि विद्यालय की दशा पहले अत्यंत जर्जर थी, अब बच्चों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिला है। इसके साथ ही वार्ड 27 में 21 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन सड़कों का उद्घाटन किया गया। वहीं वार्ड संख्या 2 सहावली में भी पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 34 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क और नाली निर्माण पूर्ण होने पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हमारा प्रयास केवल सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि एक ऐसे नगर के निर्माण का है जहाँ हर बच्चा सुरक्षित माहौल में शिक्षा पा सके, हर नागरिक को आधारभूत सुविधाएं मिलें। खालापार के विद्यालय भवन की हालत चिंताजनक थी, बरसात में पानी टपकता था, बाउंड्री इतनी छोटी थी कि कोई भी अंदर आ सकता था। अब हमने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित सभी 19 मानकों के अनुरूप सुधार कार्य कराए हैं। यह केवल शुरुआत है। आने वाले समय में मुजफ्फरनगर के हर कोने में यह विकास साफ़ दिखाई देगा। नगरपालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में इसी तरह के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और विद्यालय के शिक्षकों ने पालिकाध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की।उद्घाटन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सभासद बबली सुन्दर सिंह, मनोज चौधरी, चौ. जयपाल सिंह, सौराज सिंह, रामकुमार, संजीव कुमार, प्रदीप प्रधान सहावली, राकेश कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापक मौहम्मद जावेद, हिमानी जौहरी, आदेश पंवार, शहनाज, समरीन रूही, बबीता, सभासद नौशाद पहलवान, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद विकल्प जैन, मयंक त्यागी, डीके जैन और जेई निर्माण कपिल कुमार, रजत गोयल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दुबई और कुवैत में रहने वाले दो लोगों के नाम पर रामपुर में एसआईआर फॉर्म जमा, जांच के बाद मुकदमा दर्ज

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से पत्रावलियां गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप सख्तसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »