अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर में गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं के साथ काम किया जा रहा है, लेकिन एक मार्किट के दुकानदारों को पीने का पानी भी मयस्सर नहीं हो रहा है। करीब आठ-दस महीने पहले मार्किट में पेयजलापूर्ति के एकमात्र साधन के रूप में लगा हैण्डपम्प भी उखाड़ दिया गया, इसके बाद आज तक पालिका ने कोई सुध नहीं ली। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया और अब आला अफसरों के समक्ष समस्या रखने की तैयारी है।

शहर के अंसारी रोड पर अशर्फी मार्किट स्थित है, इस दो मंजिला मार्किट में करीब 35-40 दुकानों में लोग अपना अपना कारोबार करते हैं। यहां पर करीब बीस साल पूर्व नगरपालिका परिषद् के द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए एक हैण्डपम्प लगवाया था। तब से मार्किट के दुकानदार ही इसकी देखरेख करते हुए इसको उपयोग करते हुए पानी की अपनी जरूरत को पूरा करते हैं। इसके अलावा मार्किट में पेयजल आपूर्ति के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है, लेकिन पालिका प्रशासन ने यह साधन भी छीन लिया।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

सोमवार को अशर्फी मार्किट के दुकानदार राकेश कुमार, हबीब अहमद, उपेन्द्र सिंह, संजय धीमान, नीदम अहमद और तंजीम मिर्जा आदि एकत्र होकर पालिका ईओ के समक्ष अपनी समस्या रखने के लिए टाउनहाल पहुंचे और वहां कार्यालय बंद मिलने पर उन्होंने प्रदर्शन किया तथा नाराजगी प्रकट की। राकेश कुमार ने बताया कि पालिका के जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह, सभासदपति और कुछ अन्य लोगों के साथ करीब आठ-दस महीने पहले कांवड़ यात्रा के दौरान मार्किट में पहुंचे थे। उन्होंने वहां कर्मचारी लगाकर हैण्डपम्प उखाड़ना शुरू कर दिया था। ये देखकर दुकानदारों ने उनको घेरकर विरोध किया और हैण्डपम्प उखाड़ने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाये और सामान छोड़कर वहां से भाग गये। आज तक भी हैण्डपम्प की उतारी गई मशीन और दूसरा सामान मार्किट में ही रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने न जाने कितनी बार पालिका में आकर समस्या बताई और हैण्डपम्प लगवाने का आग्रह किया, लेकिन उसको नहीं लगवाया जा रहा है। मार्किट में पेयजल आपूर्ति का यह एकमात्र साधन समाप्त हो जाने से पीने के पानी को भी तरसना पड़ रहा है। ईओ को भी करीब एक माह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। भीषण गर्मी में पानी का प्रबंध नहीं हो पाने से परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि यदि इसका समाधान नहीं हुआ तो वो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। 

इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से निकाह कर पत्नी को घर से निकालाबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई।

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका: सात की मौत, पांच घायल; राहत-बचाव अभियान जारीपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार,

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »