शिव चौक पर हुड़दंग में तब्दील हुआ जीत का जश्न, बेकाबू हुए उत्साहित युवक

मुजफ्फरनगर। भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियन्स ट्राफी के फाइनल में जीत से पूरा देश उत्साहित है। देशभर में इसके लिए क्रिकेट प्रेमी जश्न मना रहे हैं। जीत के साथ ही उत्साहित युवा सड़कों पर उतर आये थे। ऐसा ही नजारा शहर के शिव चौक पर भी लोगों ने देखा और क्रिकेट में मिली जीत का जश्न मनाने उत्साहित युवकों को पूरा समर्थन भी किया, लेकिन जीत का यह जश्न कुछ युवकों के कारण हुड़दंग में ऐसा तब्दील हुआ कि यहां मौजूद काफी लोगों को यह हुड़दंग नागवार गुजरा। अर्धनग्न प्रदर्शन कर युवकों ने सारी मर्यादा पार कर दी और एक वाहन को रुकवाकर उत्पात मचाकर रख दिया। इसको लेकर वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस शिकायत होने पर कार्यवाही की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में शिवसेना शिंदे में आक्रोश

रविवार की रात क्रिकेट में भारत की जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल था, वहीं मुजफ्फरनगर में यह जश्न हुड़दंग में तब्दील हो गया। शहर की हृदयस्थली शिव चौक पर बीती देर रात हजारों क्रिकेट प्रेमी इकट्ठा हुए, लेकिन कुछ युवकों ने जश्न की आड़ में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उत्साह में बेकाबू हुए कुछ युवकों ने बीच सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक रोक दिया और एक ट्रक को जबरन रुकवा लिया। ट्रक के रुकते ही कई युवक उसके ऊपर चढ़ गए और अर्धनग्न होकर शर्ट और जूते हवा में उछालने लगे। युवकों ने लंबे समय तक ट्रक को रोककर रखा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद कुछ जागरूक नागरिकों ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। ट्रक चालक असहाय स्थिति में खड़ा रहा, लेकिन हुड़दंगियों ने उसे आगे बढ़ने नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी थी नाराज, मुर्गी फार्म पर पति ने ससुर और साले की कर दी धुनाई

यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक का है, जहां पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। देर रात तक माहौल खुशी एवं तनावपूर्ण बना रहा। इतना ही नहीं, एक फैंस पहले तो बॉक्स सिर पर रखकर आतिशबाजी कर रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी चिंगारी निकलकर उसको लगी, उसने बॉक्स को जल्दबाज़ी में जमीन पर तिरछा रख दिया, जिसकी वजह से वहां अफरा तफरी मच गई। जश्न में शामिल होने पहुंचे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कपल को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विवाहिता की सोने की अंगूठी गुम हो गई। दोनों ने खूब तलाश की, लेकिन गुम अंगूठी नहीं मिल पाई। शहर कोतवाल अक्षय शर्मा का कहना है कि इसको लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि कोई शिकायत करता है तो पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यवाही करेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पत्नी थी नाराज, मुर्गी फार्म पर पति

Read More »