मजलिसपुर तौफीर में मनमर्जी से कार्य करा रहे ग्राम प्रधान

मुजफ्फरनगर। तहसील जानसइ के ग्राम मजलिसपुर तौफीर में ग्राम पंचायत के द्वारा कराये जाने वाले विकास और निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी करने और बिना प्रस्ताव पास कराये ही मनमर्जी से कार्य कराने के आरोप ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और चल रहे कार्यों की जांच कराये जाने की मांग की है।

भगीरथ सेना संगठन के संजीत सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम मजलिसपुर तौफीर में ग्राम सचिव एंव ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का निजी धन के रूप में उपयोग किया जा रहा है। गांव सभा में ग्राम पंचायत के सदस्यों के समक्ष कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया जा रहा है। बिना प्रस्ताव पारित कराये ही विकास और निर्माण कार्य करते हुए धन की बंदरबांट की जा रही है। आरोप लगाया कि कई योजनाओं में फर्जीवाडा करते हुए सरकारी धन का गबन भी प्रधान और सचिव ने मिलीभगत करते हुए किया है। जबकि धरातल पर कोई भी कार्य इन योजनाओं में नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की लोगों से अपनी नई वोट बनवाने की अपील

ग्रामीणों ने ऐसे कार्यों की सूची भी सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। इसमें करीब ढाई लाख रुपये की लागत से भूमिया खेडा मार्ग पर इंटरलोकिंग, करीब डेढ लाख रुपये लागत से सोलर लाइट लगवाना, 2.30 लाख रुपये से जच्चा बच्चा केन्द्र में पुनःनिर्माण, सफाई और सौन्दर्यकरण का कार्य, गांव में राहगीरों द्वारा बैठने के लिए सीटें लगवाने का कार्य ऐसा है, जो केवल कागजों में कराया गया है औन इनका पैसा निकालकर बंदरबांट कर ली गई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत करने पर जान माल का भय देकर डराया और धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल ही एक जांच टीम निर्धारित करके जांच कराये जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जांच नहीं कराई तो सभी ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजीत सैनी, पवन कुमार, रामपाल, हरिराम, सुदर्शन, रामा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का आईआईए ने किया स्वागत

Also Read This

मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर बवाल

मुजफ्फरनगर में बुधवार को सर्राफा कारोबार पूरी तरह थम गया। वजह बनी शाहपुर थाना पुलिस की वह गैंगस्टर कार्रवाई, जिसके विरोध में जिला सर्राफा एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारी सड़क पर उतर आए। बाजार बंद कर धरना दिया गया, नारे लगे और साफ चेतावनी दी गई कि मुकदमे वापस नहीं हुए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। यह विरोध दो युवकों  तुषार वर्मा और वंश वर्मा  के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को लेकर था। व्यापारियों का कहना है कि दोनों को गलत तरीके से निशाना बनाया गया है। उनके मुताबिक इन दोनों पर पहले केवल अवैध तमंचा बरामदगी का एक पुराना मामला दर्ज था, जिसमें वे जेल भी

Read More »

यूपी ट्रैफिक नियम अध्यादेश: लंबित मुकदमे नहीं होंगे खत्म

यूपी ट्रैफिक नियम अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती और बढ़ने जा रही है। अब बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान और मुकदमे समय बीतने पर स्वतः समाप्त नहीं होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संशोधन प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में किया गया है। राज्यपाल की औपचारिक मंजूरी मिलते ही यह अध्यादेश पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा। गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक

Read More »

खतौली सिलेंडर चोरी खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

खतौली सिलेंडर चोरी खुलासा में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना प्रभारी दिनेश चंद के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आरोपी को नहर पटरी स्थित पिकेट स्कूल के पास से पकड़ा गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को मोहल्ला जैननगर निवासी विजय कुमार ने थाना खतौली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि 6

Read More »

मेरठ स्कूल बस हादसा: तेज रफ्तार या खराबी, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ स्कूल बस हादसा में बुधवार सुबह बड़ा अनहोना टल गया, जब दौराला-लावड़ मार्ग पर 35 बच्चों से भरी सेंट मैरी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यह हादसा उस समय हुआ, जब दौराला स्थित सेंट मैरी स्कूल की बस ग्रामीण इलाकों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस पलटते ही अंदर फंसे बच्चों की चीखें सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही

Read More »

लखनऊ गैस संकट: न नया कनेक्शन, न रिफिलिंग, काम ठप

लखनऊ गैस संकट ने राजधानी के होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य दिनों के मुकाबले महज 45 प्रतिशत रह जाने, नए कनेक्शन रुकने और रिफिलिंग प्रभावित होने से कारोबारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजधानी में 1000 से ज्यादा छोटे-बड़े होटल और 5000 से ज्यादा रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानें हैं, जहां व्यावसायिक सिलिंडर का इस्तेमाल होता है। लेकिन आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल 3500 व्यावसायिक कनेक्शन ही वैध हैं। ऐसे में शहर के आधे से ज्यादा रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा संचालकों के पास वैध व्यावसायिक गैस कनेक्शन नहीं है। गैस संकट के कारण अब उन

Read More »

ग्रेटर आगरा से बदलेगी आगरा की तस्वीर, सीएम योगी बोले

ग्रेटर आगरा को उत्तर प्रदेश का दूसरा नोएडा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के लिए मेगा प्लान का ऐलान करते हुए कहा कि 5142 करोड़ रुपये की लागत से 449.65 हेक्टेयर में नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य आगरा को केवल पर्यटन स्थल तक सीमित न रखकर उसे आधुनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रहनकलां में ग्रेटर आगरा टाउनशिप समेत 6777 करोड़ रुपये की 325 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित होगा और यह नया शहर

Read More »