कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोध

मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण (एमडीए) की बोर्ड मीटिंग में उस समय विरोध के सुर तेज हो गए जब शेरनगर गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण योजना के तहत प्रस्तावित नई टाउनशिप स्कीम के तहत भूमि अधिग्रहण की तैयारी पर कड़ा ऐतराज़ जताया। एमडीए की बोर्ड बैठक में पहुंचे सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय को ग्रामीणों और किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव पर अपनी असहमति दर्ज कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 एवं पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुजफ्फरनगर जौली राज्य राजमार्ग के मध्य स्थित शेरनगर गांव की लगभग 21 हैक्टेयर बहुफसलीय कृषि भूमि, जिसमें धार्मिक और सामाजिक स्थलों जैसे ईदगाह, कब्रिस्तान, और देवी-देवताओं के स्थान भी शामिल हैं, को नई टाउनशिप विकसित करने के लिए अधिग्रहण में लाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम न केवल उनके मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि उनकी आजीविका पर भी सीधा प्रहार है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल-घिस्सुखेड़ा नहर टूटने से तबाही, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद

इस नई आवास योजना का पहले ही दिन से विरोध कर रहे ग्रामीणों और किसानों का दल बुधवार को गांव से मेरठ स्थित एमडीएम कार्यालय तक पहुंचा और वहां उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अधिकारियों से प्रस्तावित योजना में भूमि अधिग्रहण पर चर्चा न करने की मांग की। उनका कहना था कि यह भूमि उनके परिवारों की आजीविका का एकमात्र साधन है, जिसे किसी भी कीमत पर वे आवासीय योजना के लिए देने को तैयार नहीं हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण योजना के तहत शेरनगर गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा कि इससे न केवल कृषि क्षति होगी, बल्कि सामाजिक संतुलन भी प्रभावित होगा। ग्रामीणों की यह मांग है कि प्रस्ताव पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व गांव के लोगों की राय और आजीविका को ध्यान में रखा जाए। इस दौरान सैयद खुर्रम एडवोकेट, सौरभ सिंह, मनोज गुर्जर, मुन्ना, मोहम्मद अनसीर, मगेन्द्र कुमार, विनय कुमार, नितिन, शलभ, फिरोज सहित दर्जनों ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें:  अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

ग्रामीणों के विरोध का कारण-मंहगी जमीन का कम मुआवजा

मुजफ्फरनगर। सरकारी आवासीय योजनाओं में हमेशा से ही बड़ा खेल होता रहा है। जनपद के जानसठ रोड पर 15 साल पूर्व लाई गई श्री बाला जी कंसोर्सियस की द्वारिका सिटी टाउनशिप का प्रकरण हाल फिलहाल बड़ी चर्चाओं में है। ऐसे में अब शेरनगर के पास नई टाउनशिप विकसित करने की योजना को लेकर हंगामा मचा है। दरअसल, इस नई टाउनशिप का शेरनगर के साथ ही दूसरे ग्रामों के लोग इसलिए भी खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस योजना के लिए अधिग्रहण को चिन्हित की गई इनमें से अधिकांश लोगों की भूमि हाईवे या राज्य मार्ग पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार हाईवे वाली भूमि की कीमत आसमान छू रही हैं और एक से डेढ़ करोड़ रुपये बीघा के दाम बाजार में चल रहे हैं। ऐसे में अधिग्रहण के लिए मुआवजा मात्र 30-35 लाख रुपये बीघा बताया जा रहा है, तो किसान या ग्रामीण अपनी बेशकीमती भूमि लुटाने को तैयार नहीं है। इससे पहले भी एमडीए ने पीनना की ओर एक नई टाउनशिप विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए प्रयास किये, लेकिन किसानों की असहमति और विरोध के कारण यह प्रयास भी ठण्डे बस्ते में चले गये। 

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सात दशक बाद पूरी हुई सिकंदरपुर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »