Home » उत्तर-प्रदेश » मौसम ने फिर ली करवट- सोमवार से बदलने जा रहा है यूपी का मौसम, बारिश के साथ कई जिलों में गिरेंगे ओले

मौसम ने फिर ली करवट- सोमवार से बदलने जा रहा है यूपी का मौसम, बारिश के साथ कई जिलों में गिरेंगे ओले

लखनऊ। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदलनी शुरू कर दी है। दो दिन ठीक रहने के बाद यूपी का मौसम सोमवार से फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। फरवरी में तेज धूप की राहत के बाद मौसमी बदलाव की दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का बदला रुख दिखेगा। बदलाव को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शनिवार को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाले नमीयुक्त हवाओं का समागम हो सकता है। इसके कारण चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मौसम पर दिखेगा। 19 फरवरी से प्रदेश में 30-35 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बादल छाये रहने के साथ गरज-चमक की संभावना है। 19 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो 20 फरवरी की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है। 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। 23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबु( नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से हवा में ठहराव और तीखी धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं शनिवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री आगरा में दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान अब सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बाइक सवार बदमाशों ने युवती से की लूटपाट, वीडियो हुआ वायरल

Also Read This

रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहन

श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर में वायुमार्ग से उड़े बजरंग बली तो श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा आसमां मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा इस साल मनाये जा रहे स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में सोमवार की रात्रि में कलाकारों द्वारा बालि वध के बाद लंका दहन लीला का रोमांचकारी मंचन किया गया। मां सीता की खोज में सौ योजन समुद्र पार कर लंका पहुंचे हुनमान जी ने वायुमार्ग से उड़कर लंका में आग लगाई, दर्शकों ने जय बजरंगबली और जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। लंका दहन के साथ भव्य आतिशबाजी ने सभी को रोमांचित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या

Read More »

मैदान कोई भी हो…जीतेगा भारत, मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई

लखनऊ- भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में मात देकर 9वीं बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में धूल चटाकर एशिया कप अपने नाम किया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा… भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई’। अंत में उन्होंने जय

Read More »