यूनियन बैंक बरला के मैनेजर से धक्का-मुक्की, हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बरला स्थित यूनियन बैंक शाखा पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के आक्रोश का आलम यह रहा कि भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें धरना स्थल के बीच में बैठा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उन्हें भी धरना स्थल पर बैठा लिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, किंतु किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया रेलवे स्टेशन

यूनियन बैंक, बरला शाखा पर सोमवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन किसानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने के साथ ही कर्ज से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। किसानों को केसीसी को लेकर परेशान किया जा रहा है, उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने के बजाये उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः ललित मोहन

प्रदर्शन के दौरान भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैंक मैनेजर के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें धरना स्थल के बीच में बैठा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना छपार के प्रभारी निरीक्षक ने जब प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, तो किसानों ने उन्हें भी धरने में बैठा दिया। इस दौरान बैंक शाखा मैनेजर के साथ पुलिस की मौजूदगी में ही धक्का मुक्की के प्रयास का वीडियो भी सामने आया है। धरने पर किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं की जाती और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

Also Read This

मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूत

मुजफ्फरनगर व खतौली में 5-5, आठ नगर पंचायतों में 3-3 सभासदों का मनोनयन, चेयमरैन मीनाक्षी स्वरूप के पालिका बोर्ड में भाजपा की स्थिति हुई और सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नगरीय निकायों में राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक लंबे इंतजार के बाद निकायों में सत्ता पक्ष के कोटे से राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन को मंजूरी प्रदान कर दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर की दो नगरपालिकाओं सहित कुल 10 निकायों में 34 सभासदों की नियुक्ति से जहां इन निकायों में बोर्ड का आकार बढ़ा है, वहीं इन सदनों के संख्याबल में भाजपा का प्रभाव भी और मजबूत हुआ है।

Read More »

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »