चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसर

मुजफ्फरनगर। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नियमित रूप से वार्डों का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को पालिका की तीन अफसरों को अलग अलग वार्डों में निरीक्षण करने का टास्क दिया। तीनों अफसरों ने सुबह सवेरे ही वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सफाई कर्मियों की ड्यूटी भी परखी। इस दौरान कहीं गन्दगी मिली तो कहीं सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाये गये। निरीक्षण के बाद अफसरों ने अपनी रिपोर्ट चेयरपर्सन को प्रेषित कर दी है।

नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्डों का औचक निरीक्षण शुरू किया गया है। उनके द्वारा लगातार कई दिनों से सुबह वार्डों का निरीक्षण करते हुए सख्त कार्यवाही भी की गई है। इसी को लेकर गुरूवार को चेयरपर्सन तो वार्डों में नहीं निकली, लेकिन उनके निर्देश पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान और सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल ने अलग अलग तीन वार्डों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान ने वार्ड 51 खालापार क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यहां पर सफाई नायक के साथ कर्मचारियों की हाजिरी को परखा गया तो एक सफाई कर्मचारी नदारद मिला। इसके साथ ही वार्ड में सफाई की स्थिति भी निम्न पाई गई। नालियों में सिल्ट और कूड़ा करकट भरा पड़ा था। वहीं यहां वहां कूड़े के ढेर मिले। सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल द्वारा वार्ड 22 शांतिनगर क्षेत्र में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को परखा। यहां पर सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये और सफाई कार्य भी संतोषजनक मिला। लोगों से भी बात की गई तो यहां पर सभी ने सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी शिकायत नहीं की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के द्वारा वार्ड 21 रामपुरी क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां पर दो संविदा सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई और चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेश

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों द्वारा किये गये निरीक्षण के लिए कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए वार्ड निरीक्षण नियमित जारी रहेगा। वो खुद भी वार्डों में पहुंचती रहेंगी। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के तीनों अफसरों को लगाया है। अब उनके द्वारा भी सुबह और शाम निरीक्षण किया जायेगा। वो नियमित निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देंगे। कर्मचारियों को भी हमने अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेह बनाने का काम किया है। हमारा उद्देश्य कर्मचारियों को भयभीत करना या शोषण करना नहीं है। हम यही चाहते हैं कि सभी मिलकर शहर को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का काम करें। जिसका जो दायित्व है, वो उसको ईमानदारी से पूरा करें। हम काम करने वालों के साथ हैं, उनके हितों को लेकर संवेदनशील भी हैं, लेकिन जो लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं रखी जायेगी। जनता ने हमें काम के लिए चुना है और जनहितों को लेकर हमारी प्राथमिकता में सफाई सर्वोपरि है। जिस प्रकार जनता के प्रति हम जवाबदेह हैं, उसी प्रकार कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी कार्यप्रणाली और दायित्वों को लेकर जवाबदेह रहकर सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी को पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया

Read More »