कांवड़ यात्रा के दौरान नशे का जाल बिछाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे तीन शातिर तस्करों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिव भक्तों के बीच रहकर मादक पदार्थ बेचने का कार्य करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और नगदी बरामद हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वेयर हाउस से निकली ईवीएम का डीएम ने फुल सिक्योरिटी मूवमेंट


एसएचओ आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कांवड़ मार्ग पर कांवड़िया बनकर चोरी-छिपे नशे का सामान बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए माल रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी ली तो इन गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 324 ग्राम गांजा, 10 ग्राम चरस और 19,450 रुपये नगद बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में वैभव शर्मा उर्फ तनु पुत्र रोशन, गुलशन उर्फ टिड्डा पुत्र जगदीश और कृष्ण कुमार उर्फ ठोड्डी पुत्र रामस्वरूप निवासी निवासी वाल्मीकि बस्ती शिवपुरी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर शामिल हैं। बताया कि प्राप्त सामग्री और साक्ष्यों के आधार पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह, कांस्टेबल ब्रह्मदेव, सुधीर, कृकृष्णवीर, मोहित और अंकित शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ये तीनों शातिर मादक पदार्थ तस्कर हैं और पूर्व में भी मादक पदार्थ सप्लाई करने का काम करते रहे हैं। इनके आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसील

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सर शादीलाल डिस्टलरी के दो दिवसीय

Read More »