एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन विद्यार्थियों का नीट क्वालीफाई करने पर हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नीट-2025 उत्तीर्ण करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को सफलता का शिखर छूने वाले इन विंद्यार्थियों के परिश्रम से सीख हासिल करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में आज आयोजित सम्मान समारोह में नीट-2025 में सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं राशि गायेल, हर्ष गोयल और चीना कुमारी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय की छात्रा रही राशि गोयल ने 99.81 प्रतिशत के साथ 577/720 अंक प्राप्त किए, हर्ष गोयल ने 99.78 प्रतिशत के साथ 574/720 अंक पाये और छात्रा चीना कुमारी ने 99.02 प्रतिशत के साथ 534/720 अंक प्राप्त करते हुए नीट-2025 में सफलता अर्जित की है। इन विद्यार्थियों ने अपने परिवार के साथ ही विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्या के साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने तीनों बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में जहां इन तीनों विद्यार्थियों के परिश्रम और उसके सहारे अर्जित की गई सफलता के लिए शुभकामना दी तो वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं को इनकी सफलता से सीख हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सफलता का सबसे पहला नियम लक्ष्य के प्रति शत प्रतिशत समर्पण और ईमानदार परिश्रम है। परिश्रम ही वो मार्ग है, जिसके सहारे में सफलता के शिखर को छू सकते हैं। उन्होंने सभी कोे मोबाइल का प्रयोग केवल सकारात्मक रूप से आवश्यकता के अनुसार करने और खुद पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »