ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर। देश के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खात्मे का प्रतीक बना दिया है। इस ऐतिहासिक अभियान की सफलता ने न केवल राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ़ किया, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों को गौरव और गर्व से भर दिया है।

इसी कड़ी में शहर के मौहल्ला गांधीनगर स्थित श्यामा श्याम मंदिर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। इस यात्रा के माध्यम से मंत्री कपिल देव ने देश की रक्षा में अद्वितीय योगदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया और उनके अद्वितीय शौर्य को स्मरण करते हुए उन्हें श्र(ांजलि अर्पित की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने वाला संदेश है। हमारे वीर जवानों ने जिस प्रकार से अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक जीत हासिल की है, वह सदा-सदा के लिए स्मरणीय रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेराव


तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवा संगठनों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समूचा वातावरण देशभक्ति के गीतों, नारों और तिरंगों से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर मंत्री जी ने आम जनमानस से अपील की कि वे सेना के इस बलिदान को केवल गर्व का विषय ही नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत मानें और देशहित में सदैव एकजुट होकर कार्य करें।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों का माल साफ

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »