मूसलाधार बारिश-चरथावल थाने की छत ढही, किसान नेता की कार पर पेड़ गिरा

मुजफ्फरनगर। रविवार के बाद बुधवार को भी मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसने जिलेभर में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से लेकर देहात तक बारिश ने मौसम में गरमाहट से तो राहत दी, लेकिन कई स्थानों पर ये बारिश आफत लेकर भी आई।

बुधवार को सुबह से 12 बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही, जिसके बाद बारिश तो थोड़ी हल्की जरूर हुई, लेकिन उमस और घुटन ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी और नमी के चलते कई जगह लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। चरथावल थाना परिसर में बारिश ने खतरनाक रूप ले लिया जब एक पुराने कमरे की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि अंदर मौजूद पुलिसकर्मी समय रहते बाहर निकल गया और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थाने में बने कई सरकारी आवासों की हालत जर्जर हो चुकी है और बारिश का पानी कमरों में भर जाता है। यदि इनकी जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी दौरान चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा मार्ग पर तेज बारिश और हवा के कारण एक बड़ा पेड़ राष्ट्रीय भूमिहार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व किसान नेता काला प्रधान की कार पर गिर पड़ा। सौभाग्यवश, काला प्रधान समय रहते कार से बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार पर गिरे पेड़ को हटवाने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। क्योंकि पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया था। बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। खासकर निचली बस्तियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया। कई परिवारों को घर से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। वहीं, मुख्य बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दुकानों में पानी और कीचड़ घुस जाने से माल खराब हो गया और ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई। रविवार की बारिश से उपजे हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए थे कि बुधवार की बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी। लोग अब नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि हर बार बारिश में शहर क्यों डूबता है? नालों की सफाई समय पर क्यों नहीं की जाती? बारिश से पहले की जाने वाली तैयारियाँ सिर्फ कागज़ों तक क्यों सीमित रहती हैं?

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों के साथ कृष्ण गोपाल ने मनाया नये साल का जश्न

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »