MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। एक किसान की ट्यूबवैल पर बैठकर लोगों की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध शस्त्र और बाइक बरामद की है।

सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) एवं प्रभारी निरीक्षक जानसठ विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा गत रात्रि लूट की योजना बनाते हुए 02 शातिर बदमाशों को ग्राम राठौर चौराहे के पास स्थित किसान भंवर सिह की टयूबवैल से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 बिना नम्बर प्लेट मोटर साईकिल बरामद की गयी। इन बदमाशों में अमन उर्फ अंकुर पुत्र कैलाश निवासी ग्राम पुरा थाना मंसूरपुर तथा विक्की पुत्र बिजेन्द्र निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली शामिल हैं। इनमें दोनों बदमाशों पर कई कई मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सत्यवीर सिंह, रजत सिंह, हैड कांस्टेबल अमित कुमार और जोगेन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका व कंपनी के खिलाफ खालापार कोतवाली में दी तहरीर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »