हरियाणा के दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत

सहारनपुर। सरसावा थाना क्षेत्र के रुड़की पंचकुला नेशनल हाईवे की नीचे अहमदपुर गांव के समीप करंट लगने से दो कावड़ियों की मौत हो गई। दोनों कांवड़िये ट्रैक्टर पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतकों के स्वजन भी सहारनपुर पहुंचे हैं।

हादसा सोमवार रात दो बजे हुआ हैं। हरियाणा के कैथल जनपद के गांव सीवन निवासी कुलदीप पुत्र शानुराम और लखन पुत्र सुरेश अपने गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस गांव आ रहे थे। जब वह रुड़की पंचकुला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में अनजाने में रुड़की पंचकुला नेशनल हाईवे पर सरसावा के नजदीक अहमदपुर गांव की ओर जाते कच्चे रास्ते पर उतर गए। ट्राली में लगा लोहे का पाइप नलकूप पर जाते बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे ट्राली में करंट आ गया। ट्राली में बैठे लोगों को करंट का झटका लगा। परंतु जो दो युवक ट्राली से बाहर जमीन पर खड़े थे, अर्थिंग मिलने पर दोनों झुलस गए।

इसे भी पढ़ें:  पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्या

जानकारी मिलने पर पुलिस तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंची, दोनों झुलसे कांवड़ियों को उठाकर मेडिकल कालेज ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर में सवार अन्य कांवड़ियों ने बताया कि हाईवे पर पहुंचकर वह लोग रास्ता भटक गए थे। रात को दो बजे सड़क पर कोई रास्ता बताने वाला भी नहीं दिख रहा था। इसलिए चालक ने ट्रैक्टर को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। जहां पर बिजली के तार नीचे लटके हुए थे। तार ट्रैक्टर में टकरा गए और हादसा हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »