MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन भी लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये और फिर दोनों के बीच हुए संघर्ष में सिर फुटव्वल हो जाने से कई लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सख्ती करते हुए दोनों पक्षों की ओर से क्रास केस दर्ज करते हुए 10 अज्ञात सहित 15 लोगों को नामजद किया गया है। झगड़े में शामिल घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को शातिर गोकश बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने इस प्रकरण में गोकशी के आरोपों को लेकर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद अब्दुल रहमान और तैयब पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें आजाद और भूरा की ओर से एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आबाद पुत्र इसराईल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही रहने वाले तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना गांव में ही गोकशी का कार्य करता है। तैयब को गोकशी के गैरकानूनी कार्य से कई बार उन्होंने रोकना चाहा, इसी को लेकर ये रंजिश रखते हैं। 08 मई को आबाद का भतीजा शावेज पुत्र नौशाद निवासी गांव उमरपुर अपने कपड़े सिलवाने के लिए दर्जी की दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तैयब पक्ष के लोगों ने उसको घेरकर मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी। शावेज के साथ एतराम पुत्र शमीम और अब्दुल्ला पुत्र इरशाद को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर गुल होने पर गांव के ही इनाम पुत्र तहसीन और शकील पुत्र इरशाद ने मौके पर आकर उनको बचाया। इस दौरान हमलावर मीरहसन पुत्र महबूब, तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना हाथ में मसकट लेकर गोली मारने का प्रयास करते रहे। शावेज के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। आबाद की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना, आरिफ पुत्र नफीस, उम्मेद हसर्न उु काला पुत्र महबूब, मीरहसन पुत्र महबूब, इरफान पुत्र हनीफ, इमरान पुत्र बबली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

दूसरी ओर इसी संघर्ष में दूसरे पक्ष से भूरा पुत्र इस्लाम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भूरा ने बताया कि ागंव के ही अब्दुल रहमान और आफताब पुत्रगण अखलाक, इमरान और अहसान पुत्र आबाद, इसरार पुत्र निसार, सलमान और फैजान पुत्रगण सानू, सद्दाम पुत्र रहीस और मुरसलीन पुत्र इरशाद आदि गांव में बदमाश किस्म के दबंग हैं। आरोप है कि ये सभी लोग गो तस्कर हैं। ये लोग आये दिन गांव में लोगों के साथ फौजदारी करने को तैयार रहते हैं। 08 मई को भूरा का भतीजा और अन्य बच्चे गांव के बाहर खेल रहे थे। बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। इसके बाद अब्दुल रहमान पक्ष के आठ दस लोगों ने लाठी डंडे धारदार हथियार लेकर भूरा के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने भूरा के घर पर बैठे महबूब पुत्र हनीफ व नवाब पुत्र कल्लू आदि पर जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महबूब और नवाब को गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया। कई लोग उपचार के लिए भर्ती हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में उपरोक्त सभी नौ हमलावरों और 8-10 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 352 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-होलिका की लपट से बिजली के खंभे में लगी आग

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »