यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश के शीर्ष 10 जिलाधिकारियों की सूची जारी की गई है, जिनमें मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भी शामिल किया गया है। यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास जैसे मानकों पर तैयार की गई है। सूची में शामिल जिलाधिकारी प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्यशैली, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए राज्य स्तर पर मिसाल बने हैं।

इसे भी पढ़ें:  शहर के 18 वार्डों में दूर होगी बदहाली, पालिका ने शासन से मांगा विशेष बजट

टॉप 10 जिलाधिकारी और उनके जिले इस प्रकार हैं-

महराजगंज दृ संतोष कुमार शर्मा, जालौन दृ राजेश कुमार पांडेय, लखीमपुर खीरी दृ दुर्गा शक्ति नागपाल, बरेली दृ अविनाश सिंह, शाहजहांपुर दृ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, श्रावस्ती दृ अजय कुमार द्विवेदी, कुशीनगर दृ महेंद्र सिंह तंवर, ललितपुर दृ अक्षय त्रिपाठी, हरदोई दृ अनुनय झा और मुजफ्फरनगर दृ उमेश मिश्रा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में चौपहिया वाहन हो बैन, ई रिक्शा पर लगे लगाम

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन अधिकारियों की कार्यशैली को ष्अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोतष् बताया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा की उपलब्धियों में जनसुनवाई में तत्परता, कानून-व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों की सक्रिय मॉनिटरिंग को प्रमुख रूप से सराहा गया है। यह रैंकिंग न केवल इन अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल को उजागर करती है, बल्कि प्रदेश में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की शासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शहर के 18 वार्डों में दूर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »