लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, पति और परिवार पर प्रताड़ना का आरोप; सुसाइड से पहले बनाए दो वीडियो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बख्शी का तालाब (BKT) थाने में तैनात सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जिनमें उसने पति, जेठ और बहनोई पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक महिला का नाम सौम्या बताया जा रहा है, जो हाल ही में मायके से लौटकर लखनऊ आई थी और थाने के पास एक किराए के मकान में पति के साथ रह रही थी। रविवार को सौम्या ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

इसे भी पढ़ें:  RAKSHA BANDHAN-बसों में जगह पाने को रही रही मारामारी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

वीडियो में भावुक अपील: अब उम्मीद नहीं बची, किसी को छोड़ा न जाए। सौम्या द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में वह रोते हुए कहती है – ये लोग मुझसे मारपीट करते हैं, दूसरी शादी कराना चाहते हैं। जीजा संजय रायबरेली में पीएसी में है और भाई रणजीत एडवोकेट है, कहते हैं सब संभाल लेंगे। दहेज के लिए भी परेशान करते हैं। अगर मैं मर जाऊं तो मेरी प्रार्थना है कि किसी को छोड़ा न जाए। योगी-मोदी कहते हैं बेटी पढ़ाओ-बचाओ, लेकिन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मैं थाने गई, शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जीने की उम्मीद नहीं बची। इन लोगों ने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

शादी से पहले भी किया था धोखा, रेप केस के बाद की थी शादी

सूत्रों के अनुसार, सौम्या और आरोपी सिपाही शादी से पहले भी लखनऊ में साथ रहते थे, लेकिन जब बात शादी की आई तो सिपाही ने इनकार कर दिया। इसके बाद सौम्या ने रेप का केस दर्ज कराया, जिसके दबाव में आकर जनवरी 2025 में दोनों ने मैनपुरी के मंदिर में शादी की थी।

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव

Also Read This

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायलसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »