उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

लखनऊ — उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 39 पीपीएस (Provincial Police Services) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला सूची में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारियों को नई तैनातियाँ दी गई हैं। यह ट्रांसफर आदेश लंबे समय से प्रतीक्षित था और इसे कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। ट्रांसफर किए गए कुछ प्रमुख पीपीएस अधिकारियों की नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं: 

गौरव कुमार शर्मा को नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट, लखनऊ में डीएसपी नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा, योगी सरकार ने दैनिक भत्ते में की बढ़ोतरी

हर्षिता गंगवार को तकनीकी सेवाएं, लखनऊ में डीएसपी बनाया गया है।

सीमा यादव को 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

शिव ठाकुर अब मंडलाधिकारी, आगरा के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

नेहा त्रिपाठी को सीतापुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

सत्य प्रकाश शर्मा को 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है।

ऋषिकांत शुक्ला को मैनपुरी का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर के अतिथि शिव भक्तों पर मीनाक्षी स्वरूप ने की पुष्प वर्षा

तेज बहादुर सिंह अब उन्नाव के पुलिस उपाधीक्षक होंगे।

धर्मेन्द्र कुमार सिंह को 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी में सहायक सेनानायक बनाया गया है।

शैलजा मिश्रा को पीटीसी मुरादाबाद में डीएसपी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। 

विजय प्रताप यादव को दो जगहों पर नियुक्त किया गया— एक डीएसपी के रूप में 48वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर।

प्रभात कुमार द्वितीय को 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र भेजा गया है। 

रुद्र कुमार सिंह को कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

अन्य अधिकारियों में:

अनुज कुमार सिंह – डीएसपी, गोरखपुर

गवेन्द्र पाल गौतम – सहायक सेनानायक, 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़

अरविंद कुमार द्वितीय – डीएसपी, खीरी

आभा सिंह – डीएसपी, देवरिया

शिव प्रताप सिंह प्रथम – डीएसपी, महराजगंज

उक्त सभी तबादलों का उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाना बताया गया है। शासन द्वारा जारी पूरी सूची में अन्य अधिकारियों के नाम और नई तैनातियाँ भी शामिल हैं।





 


 


 


Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भोजपुरी अभिनेता व गोर्खपुर के सांसद

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »