शहर के अतिथि शिव भक्तों पर मीनाक्षी स्वरूप ने की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। शिवभक्तों की सेवा में नतमस्तक और सक्रिय नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को आत्मसात करते हुए शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पहुंचे हजारों शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा के साथ उनका पालिका परिवार की ओर से अभिनंदन करते हुए सनातन संस्कृति की अतिथि देवो भवः परंपरा को जीवंत कर दिया। श्रद्धा से भरे वातावरण में उन्होंने कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में शीतल पेय वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसी दौरान उन्होंने नगर की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया और अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर फव्वारा बंद मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई को फौरन सुधार के निर्देश दिए।

पावन श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में प्रवेश कर रहे शिवभक्तों का भव्य स्वागत करते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा किकृकांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि शहर में श्रद्धालुओं को अतिथि मानते हुए उनकी सुविधा हेतु नगरपालिका द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस दौरान फव्वारे की तकनीकी गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित जेई जल जितेन्द्र कुमार को त्वरित सुधार हेतु निर्देश भी दिए और कहा कि यह फव्वारा 24 घंटे निरंतर चलाया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, महामंत्री अमन तोमर, विनीत धीमान, राधे वर्मा, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, विजय चिंटू, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रविकांत काका, लिपिक मनोज पाल, प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस एनवायरो नितेश चौधरी, डीके जैन आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंगलौर विधानसभा के चुनाव को मुजफ्फरनगर में मिलेगी छुट्टीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जिन्दगी की जंग हार गया भाजपा नेता जयदेव बालियान का पुत्र उज्जवलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग

Read More »