MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के 55 वार्डों में घर घर से कूड़ा उठाने के लिए दिल्ली की कंपनी को छोड़े गये ठेके खिलाफ कई दिनों की शांति के बाद शनिवार को फिर से हंगामा नजर आ सकता है। इस मामले में कई दिनों से शांत नजर आ रहे वाल्मीकि समाज ने पालिका प्रशासन के खिलाफ शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि वाल्मीकि समाज के नेता गुरू गौहर वाल्मीकि के नेतृत्व में शहर के वार्डों में निजी तौर पर घर घर से कूड़ा उठाने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों ने पालिका द्वारा दिल्ली की कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन के लिए दिये गये ठेका का मुखर विरोध कर रखा है। इसके लिए कई बार प्रदर्शन किये जा चुके हैं। पिछले दिनों छह कूड़ा वाहनों को रोककर पूरे दिन हंगामा किया गया था। आठ घंटे बाद वाल्मीकि समाज के प्रदर्शनकारी महिला पुरुषों ने वाहनों की चाबियां पालिका को लौटाई थी। अब एक बार फिर से इस ठेके के विरोध में हंगामा बरपा नजर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीर

गुरू गौहर वाल्मीकि ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ प्रज्ञा सिंह सहित सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया था। वो पूरा हो गया है, लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इससे समाज में रोष है। इसको लेकर शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत टाउनहाल मैदान में बुलाई गयी है और इसमें पालिका तथा कंपनी के खिलाफ आरपार की लड़ाई को लेकर अंतिम निर्णय लेने की बात समाज की ओर से कही जा रही है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए वाल्मीकि समाज के नेता शहर की वाल्मीकि बस्तियों में लगातार कई दिनों से बैठक कर समाज को जोड़ रहे हैं। सफाई कर्मचारी संघ ने भी इस महापंचायत को अपना समर्थन जता दिया है।

उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से कंपनी में ही निजी कर्मचारियों को एडजस्ट कराने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन कंपनी सिक्योरिटी मनी जमा करा रही है और वेतन भी कम दिया जा रहा है। कंपनी को बंद कराने की मांग पर हम अडिग हैं। इस महापंचायत को पालिका के सफाई कर्मचारी संघ की ओर से महामंत्री मिलन बिडला ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया है। वाल्मीकि समाज के नेताओं की ओर से शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे समाज के लोगों से टाउनहाल मैदान पहुंचने का आह्नान किया गया है। गुरू ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ समाज को जोड़ने के लिए तीन दिनों से शहर की वाल्मीकि बस्तियों में लगातार बैठक कर रहे हैं। समाज के साथ अहित नहीं होने दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-23 मई को तितावी थाने पर भाकियू का धरना स्थगित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »