उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष यूपी में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा व्यापार संगठन मुजफ्फरनगर इकाई में राकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष एवं विजय प्रताप सिंह को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर बुधवार को स्वागत और सम्मान किया गया।

इन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपने के साथ ही माल्यार्पण कर स्वागत किया गयां इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें उनके निर्देशन में व्यापार संगठन के पदाधिकारी राकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष व विजय प्रताप सिंह को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आज उसी कड़ी में संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, सम्मान किया गया है। अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर संगठन की ओर से बधाई प्रेषित की गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी हमें दी गई है। उसको पूरी निष्ठा व लगन के साथ व्यापारियों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के हाथों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारी संदीप पुंडीर को जिला युवा प्रभारी मनोनीत होने पर सभी के द्वारा बधाई दी गई। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री विशाल जैन, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर प्रभारी भूरा कुरैशी, शिव कुमार सिंघल, हर्षद महेश्वरी, शोभित जैन, विकास मित्तल, पंकज जैन, अनिल सिंघल, मयंक गोयल, सुशील सिंघल, वासु गोयल, अभिलक्ष मित्तल सहित अनेकों पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कई गांवों में बिजली की किल्लत, सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे अफसरः विकास शर्मा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जीसूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानितवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाले बदमाश को लगी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »