MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। शहर के एक मौहल्लो में किराये पर रह रहे व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पडौस में रहने वाले किरायेदार ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी पड़ौसी किरायेदार युवक के साथ जाने से पहले घर से जेवर और नकदी भी उठाकर ले गई है। पीड़ित ने पत्नी की जान माल की सुरक्षा कराने की अपील पुलिस से करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं विवाद के कारण एक महिला ने अपने भाई के साथ अपनी ससुराल पहुंचकर पति की खूब मरम्मत कर डाली। पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी और साले के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी में किराये पर रहने वाले बिजेन्द्र पुत्र सरदारा ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बिजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वो जहां किराये पर रह रहा था, वहीं अजय गोयल भी किराये पर रहता था। अजय उनके परिवार से रंजिश रखता था। इसी कारण बिजेन्द्र ने करीब तीन माह पूर्व किराये का मकान बदल लिया था और दूर हो गया था। उसका आरोप है कि अजय गोयल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पत्नी घर से सोने और चांदी के लाखों के जेवर के साथ ही 45 हजार रुपये नकद भी ले गई है। आरोप है कि पत्नी को ले जाने के बाद अजय ने बिजेन्द्र की साली को फोन कर धमकी दी है कि यदि पुलिस केस कराया तो जान से मार दिया जायेगा। बिजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापन

दूसरी ओर नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी दीन मौहम्मद पुत्र असगर ने अपनी पत्नी और रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दीन मौहम्मद ने अपनी पत्नी महकारा पर आरोप लगाया कि वो 22 मार्च को अपने भाई शाहरूख पुत्र महमूद निवासी गांव धामपुर छपार के साथ उसके घर आई और गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों भाई बहन ने मिलकर लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। उपचार कराने के बाद अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की तो पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग केशोदास आनन्द भवन निवासी रामलुभाया पुत्र सोनाराम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका दामाद बनकर उससे नकदी की ठगी कर ली है। रामलुभाया ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 06 अपै्रल को दोपहर के समय उसके मोबाइल फोन पर एक काॅल आई, फोन करने वाले व्यक्ति ने रामलुभाया के दामाद की आवाज में उनसे बात की और अपने आप को बड़ी परेशानी में बताते हुए तीन लाख रुपये की तुरंत मांग की। इसके बाद रामलुभाया ने नौ बार ट्रांजक्शन करते हुए फोन करने वाले फर्जी दामाद द्वारा दिये गये नम्बर पर 2.79 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिये। पैसा भेजने के बाद रामलुभाया को ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात शातिर ठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापन कई स्थानों पर होली के पारंपरिक

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजनपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और रेलवे

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की हत्या का खुलासा: मां और किरायेदार के बीच थे

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »