योग से मिलती है मानसिक शक्तिः समाजसेवी मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट और गाइड द्वारा वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि योग साधना से मानसिक रूप से हमें शक्ति प्राप्त होती है। योग और प्राणायाम अपनाकर ही हम स्वस्थ रहे सकते हैं, निरोगी बन सकते हैं। उन्होंने इसके लिए युवाओं को संदेश देकर योग को नियमित दिनचर्या बनाने के लिए प्रेरित भी किया।

इसे भी पढ़ें:  कम्हेड़ा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 ट्यूबवेलों से सामान चोरी

इस कार्यक्रम का शुभारंभ 19 जून को जिला अधिकारी एवं स्काउट संस्था अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के संरक्षण में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, सचिव अनिल कुमार कौशिक और कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी ने समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का स्वागत किया। बाल कल्याण विभाग से डॉ. राजीव कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग सत्र का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व पीटीआई अशोक वर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को प्राणायाम और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी ने योग को मानसिक व शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम बताया और विद्यार्थियों को निरंतर योग करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं का खुला शोषणः कृष्ण गोपाल मित्तल

इस अवसर पर डीडीसी भारत भूषण अरोड़ा, श्रीमती प्रभा दहिया, ट्रेनिंग काउंसलर कुमारी ज्योति ने स्काउटिंग नियमों की जानकारी दी और सामूहिक योगाभ्यास कराया। विद्यालय की प्रवक्ता शैली रंजन, एसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरविंद कुमार, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार वर्मा और योग शिक्षक शगुन त्यागी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश कुमारी ने छात्राओं से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया और 21 जून को डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक योग दिवस में भाग लेने का आवाहन किया। राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »