स्वस्थ उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार कर रही योगी सरकारः कपिल देव

मुज़फ्फरनगर। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास) एवं मुज़फ्फरनगर के लोकप्रिय विधायक कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया, जिसमें विशेष रूप से स्वच्छता, दवा वितरण, ओपीडी सेवाएं, भर्ती मरीजों की देखरेख, तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिल थीं। उन्होंने मौके पर ही मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को जाना।

इसे भी पढ़ें:  कपड़े के गोदाम में भीषण अग्निकांड, एक करोड़ का माल हुआ राख

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की प्रत्येक सेवा जनोन्मुखी, पारदर्शी और दक्ष होनी चाहिए। मरीजों को समय पर जांच, उपचार, दवा एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। आपातकालीन सेवाएं 24Û7 सक्रिय और प्रभावी रहें। किसी भी मरीज या परिजन को अनावश्यक असुविधा न हो, इसके लिए प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और जनसुलभ बना रही है। अस्पतालों में जनता को मिलने वाली सेवाओं में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ष्हमारा उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि उन्हें सेवा और संवेदना के केंद्र के रूप में विकसित करना है। हर जरूरतमंद को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और गरिमापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले दृ यही हमारी प्रतिबद्धता है।ष्

इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडल

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला,

Read More »