योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने जनता के बीच रहकर मनाया रक्षाबंधन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वो बहनों को प्रेमोपहार देने के लिए जनता के बीच निकले और घर घर जाकर उन्होंने राखियां बंधवाई। इस दौरान उन्होंने दलित बस्ती में पहुंचकर महिलाओं और बच्चियों से मिलकर राखी बंधवाई। लोगों ने उनका घर घर स्वागत किया।

सोमवार को देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बंधे और अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व पर एक दूसरे के साथ खुशियां मनायी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहरी क्षेत्र की दलित बस्तियों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। नगर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के मोहल्ला आबकारी, बारादरी, आर्यपुरी की सेवा बस्तियों की बहनों संग यह त्यौहार मनाया।

इसे भी पढ़ें:  शुगर मिलों के साथ महंगे बीज का कारोबार कर रहा गन्ना विभागः धर्मेन्द्र मलिक

मंत्री कपिल देव को सभी बहनों ने राखी बांधी और बड़े स्नेह व सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा सरकार माताओं और बहनों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर उनके जीवन को खुशहाल बना रहीं हैं। इस अवसर पर भाजपा हनुमत मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, महामंत्री डॉक्टर अनुज पचिसिया, मंडल मंत्री विवेक चौहान, मनु प्रिय मजदूर, चमन वाल्मीकि, जिला अनुसूचित मोर्चा अमित, मेहर चंद, रामकुमार वर्मा, सुशील प्रजापति, सभासद मोहित मलिक, राजकुमार गोयल, अनिल नामदेव, कपिल त्यागी मंडल अध्यक्ष, राजकुमार सि(ार्थ, पूर्व सभासद मुकेश कुमार, शोभित गुप्ता, मुकेश तेजियान, विनोद डावर, सुभाष मित्तल, सतबीर अमीन, राहुल, सुभाष, सरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पाके सेना के साथ हिंदुस्तान में घुसकर दारुल उलूम देवबंद में चाय नाश्ता करेंगेः मौ. राशिद

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  थार की छत पर नाचा था,

Read More »